Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 20 दिसंबर को भैसियाछाना और भिकियासैंण में लगेंगे बहुउद्देशीय शिविर
  • अल्मोड़ा

20 दिसंबर को भैसियाछाना और भिकियासैंण में लगेंगे बहुउद्देशीय शिविर

RNS INDIA NEWS 19/12/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत जिले की विभिन्न न्याय पंचायतों में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने रेखीय विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 20 दिसंबर 2025 को विकासखंड भैसियाछाना के न्याय पंचायत लिंगुणता अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज नौगांव में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर की अध्यक्षता स्वयं जिलाधिकारी अंशुल सिंह करेंगे। इसके साथ ही विकासखंड भिकियासैंण के न्याय पंचायत बासोट अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज बासोट में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया जाएगा। इन शिविरों के माध्यम से केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाई जाएगी। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शिविरों में सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूरी की जाएं, ताकि उपस्थित लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र व्यक्तियों से आवेदन पत्र भरवाकर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि बहुउद्देशीय शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, जिससे अधिक से अधिक लोग इन शिविरों में पहुंचकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। जिलाधिकारी ने संबंधित खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे स्थानीय स्तर पर समन्वय बनाकर यह सुनिश्चित करें कि शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं से वास्तविक रूप से लाभान्वित किया जा सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रिवर्स पलायन को बढ़ावा देने के लिए प्रवासी पंचायतों का राज्यभर में आयोजन किया जाए: मुख्यमंत्री
Next: राज्य विश्वविद्यालयों को मिला समर्थ पोर्टल का सम्पूर्ण नियंत्रण

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

हरेला पर एसएसजे परिसर में चला वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 17.29.17
  • अल्मोड़ा

एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में लगी आग, लाखों का नुकसान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 16.34.29_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
  • विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज
  • हरेला पर एसएसजे परिसर में चला वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान
  • गैस का बिल अपडेट कराने के नाम पर 1.71 लाख की साइबर ठगी
  • होम स्टे में विवाहिता मृत, युवक भी मिला बेसुध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.