Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 2022 विधानसभा चुनावों का रोडमैप तैयार करेगी भाजपा
  • देहरादून

2022 विधानसभा चुनावों का रोडमैप तैयार करेगी भाजपा

RNS INDIA NEWS 19/06/2021
rns featured image new

27 जून से रामनगर में तीन दिवसीय चिंतन शिविर आयोजित

देहरादून। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में 27 जून से रामनगर में तीन दिवसीय चिंतन शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया, जिसमें आगामी विधान सभा चुनावों का रोडमैप तैयार किया जाएगा। पार्टी ने तीन लाख ग्राम स्वास्थ्य स्वयंसेवक भी तैयार करने का लक्ष्य रखा है, जो कोरोना काल में लोगों की मदद करेंगे। शनिवार को बलवीर रोड स्थित पार्टी के प्रांतीय मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की अध्यक्षता में कार्य समिति की बैठक हुई। कई मंत्री और पार्टी के सभी विधायक व जिलों के पदाधिकारी वर्चुअल के जरिए बैठक से जुड़े। सबसे पहले कोरोना संक्रमण से देशभर में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गई।
आगामी कार्यक्रमों की सफलता के लिए संयोजक भी नामित किए गए हैं। कौशिक ने बताया कि पार्टी ने सितंबर माह तक के कार्यक्रम घोषित किए हैं। चिंतन शिविर में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष भी रहेंगे। इस शिविर में लगभग 40 पदाधिकारी मौजूद रहेंगे, जो आगामी रोडमैप तैयार करेंगे। बैठक में ग्राम स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के तहत दो लाख शहरी व एक लाख ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयंसेवक तैयार करने का भी फैसला लिया गया। हर जिले में पार्टी के चिकित्सक कार्यक्रता यह प्रशिक्षण देंगे। प्रत्येक गांव में एक महिला व एक पुरुष को प्रशिक्षित किया जाएगा। पूरे कोरोना काल तक सेवा ही संगठन है कार्यक्रम को भी जारी रखने पर सहमति बनी है।

31 जुलाई को भूपेंद्र यादव करेंगे प्रवास
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव 31 जुलाई से तीन दिन तक उत्तराखंड के प्रवास पर रहेंगे। वे प्रांत, जिला और बूथ स्तर की कमेटियों की बैठक लेंगे। इसके साथ ही अलग-अलग जिलों में सामाजिक क्षेत्रों के प्रतिष्ठित लोगों से भेंट करेंगे।

ये रहे मौजूद
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, भाजपा उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत, प्रांतीय महामंक्षी(संगठन) अजेय कुमार, प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र भंडारी, कुलदीप कुमार, सांसद अजय भट्ट, नरेश बंसल, माला राज्यलक्ष्मी, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, राज्यमंत्री डा. धन सिंह रावत, रेखा आर्य, प्रांतीय उपाध्यक्ष खजान दास, मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान आदि।

भाजपा के आगामी कार्यक्रम
⦁ 15 जून से शुरू मेरा बूथ टीकाकरण अभियान सितंबर तक जारी रहेगा
⦁ 20 जून से प्रदेशभर में बूथस्तर तक प्रशिक्षण वर्ग शिविर
⦁ 23 से 6 जुलाई तक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस स्मृति दिवस के रूप में मनेगा
⦁ 25 जून को आपातकाल लागू होने पर काला दिवस के रूप में मनाया जाएगा
⦁ 27 को सभी बूथों पर पीएम मोदी के मन की बात सुनी जाएगी
⦁ 16 जुलाई को हरेला पर्व पर वृक्षारोपण अभियान
⦁ 25 सितंबर तक सशक्त मंडल के तहत पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड परिवहन महासंघ की पदयात्रा देहरादून रवाना
Next: सीएम ने दी प्रदेशवासियों को गंगा दशहरा की बधाई

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
handcuff arrest
  • देहरादून

अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार
  • एसटीएफ ने कट्टरपंथी-देशविरोधी कामों में शामिल युवक को दबोचा
  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.