Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दो साल से पदोन्नति प्रक्रिया शुरु नहीं होने से शिक्षकों में रोष
  • देहरादून

दो साल से पदोन्नति प्रक्रिया शुरु नहीं होने से शिक्षकों में रोष

RNS INDIA NEWS 19/08/2022
rns featured image new

विकासनगर। दो साल से पदोन्नति प्रक्रिया लंबित होने से राजकीय शिक्षक संघ में रोष है। शिक्षकों का कहना है कि 30 से 32 साल की सेवा के बावजूद उन्हें एक भी पदोन्नति नहीं मिली है, जिससे अधिकांश एक ही पद पर सेवा करते हुए सेवानिवृत्त हो रहे हैं। शिक्षकों ने बैठक कर सरकार से पदोन्नति प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग की है। शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज डोभरी में संपन्न हुई राजकीय शिक्षक संघ की बैठक में पदोन्नति प्रक्रिया लंबित होने से शिक्षकों में नाराजगी रही। राजकीय शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष तेजवीर मलिक ने कहा कि दो साल से शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया लटकी हुई है। एलटी से प्रवक्ता और प्रधानाध्यापक पद के साथ ही प्रवक्ता से प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति प्रक्रिया दो साल पहले शुरू की गई थी। लेकिन सरकार शिक्षकों के वरिष्ठता विवाद का निपटारा नहीं कर पाई है, जिससे पदोन्नति प्रक्रिया शुरू नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि पदोन्नति प्रक्रिया लंबित होने के कारण कई शिक्षक एक पद पर कार्य करते हुए सेवानिवृत्त हो गए हैं। शिक्षक सुधीरकांति ने कहा कि सेवा नियमावली के अनुसार प्रत्येक कार्मिक को पूरी सेवा के दौरान पदोन्नति के तीन अवसर दिए जाते हैं, लेकिन अधिकांश शिक्षक एक ही पद कार्य करते हुए सेवानिवृत्त हो रहे हैं। जबकि शिक्षणेत्तर कर्मचारी पांच से दस वर्ष की सेवा पर ही दो से तीन पदोन्नति ले रहे हैं, जिससे वे अल्पकाल की सेवा में ही शिक्षकों से ऊंचे पदों पर पहुंच जाते हैं। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक एक ही पद पर कार्य करने के कारण शिक्षकों के मनोबल पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है। बैठक में शिक्षकों ने जल्द पदोन्नति प्रक्रिया शुरू करने की मांग प्रदेश सरकार से की है। इस दौरान राकेश कन्नौजिया, दिनेश देवराड़ी, मोहन पाल, जितेंद्र गोस्वामी, डा. नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हाथी का मजदूरों के टैंटों पर हमला, एक की मौत
Next: लोडर खाई में गिरने से चालक घायल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.