Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रूस में दो बच्चों को जन्म देकर लापता हुईं व्लादिमीर पुतिन की गर्लफ्रेंड, गहराया रहस्य
  • उत्तराखंड

रूस में दो बच्चों को जन्म देकर लापता हुईं व्लादिमीर पुतिन की गर्लफ्रेंड, गहराया रहस्य

RNS INDIA NEWS 08/10/2020
rns featured image new

मॉस्को,08 अक्टूबर । रूस की पूर्व जिमनास्ट और देश के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की प्रेमिका कही जाने वाली अलीना कबाइवा दो बच्चों को जन्म देने के बाद से लापता हैं। उन्हें वर्ष 2018 में अंतिम बार देखा गया था। कहा जाता है कि अलीना उस समय दो महीने की गर्भवती थीं। उन्होंने पिछले साल अप्रैल महीने में मास्को के एक अस्पताल में दो बच्चों को जन्म दिया था। माना जाता है कि ये बच्चे पुतिन के हैं। बच्चों को जन्म देने के बाद से ही अलीना के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इससे उनको लेकर रहस्य गहराता जा रहा है।
अलीना एक फेमस और सफल जिमनास्ट रही हैं और उन्होंने ओलंपिक में दो बार गोल्ड मेडल, 14 विश्व चैंपियनशिप और 25 यूरोपीय चैंपियनशिप जीते हैं। खेल से रिटायर होने के बाद वह राजनीति में शामिल हो गईं और पुतिन की यूनाइटेड रसिया पार्टी से सांसद बनीं। द सन की रिपोर्ट के मुताबिक अलीना ने एक पत्रिका में अर्द्ध नग्न तस्वीर खिंचवाई थी और एक फिल्म में काम कर चुकी हैं। उन्होंने गायन के क्षेत्र में भी अपना करियर बनाने की कोशिश की थी। उन्होंने हाल ही में नैशनल मीडिया ग्रुप के बॉस के रूप में काम किया था जिसके पास रूस में नेटफ्लिक्स दिखाने का एकमात्र अधिकार है।
रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन और अलीना के बीच रोमांस की अफवाह वर्ष 2008 में पहली बार उड़ी थी। इससे पहले वर्ष 2004 में अलीना का नाम रूसी नेता डेविड मुसेलिआनी से जुड़ा था। हालांकि एक साल बाद ही दोनों अलग हो गए। रूस के अखबार एमओएसकेओवीएसकेवाई •ेओआरआरईएसपीओएनडीईएनटी ने पहली बार खुलासा किया था कि पुतिन और अलीना के बीच प्रेम संबंध हैं लेकिन बाद में इस खबर का खंडन किया गया और अखबार को बंद कर दिया गया। वर्ष 2015 में ऐसी अफवाह उड़ी थी कि अलीना ने एक बच्चे को जन्म दिया है जिसके पिता पुतिन हैं। इस खबर का भी खंडन किया गया था।
वर्ष 2019 में ऐसी खबर आई कि अलीना ने मास्को के एक अस्पताल में दो बच्चों को जन्म दिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि जब इन बच्चों का जन्म हुआ तो पूरे अस्पताल के वीआईपी फ्लोर को खाली करा लिया गया था ताकि अलीना उसमें आसानी से रह सकें। बाद में इस खबर को देने वाले एमओएसकेओवीएसकेवाई •ेओआरआरईएसपीओएनडीईएनटी अखबार ने पूरी खबर को डिलीट कर दिया और इंटरनेट से उड़ा दिया। इससे पहले पुतिन ने वर्ष 1983 में ल्यूडमिला शक्रेबनेवा से वर्ष 1983 में शादी की थी। ल्यूडमिला से पुतिन को दो बेटियां हैं। एक का नाम मारिया पुतिना है और दूसरी का नाम येकतेरिना पुतिना है।
पुतिन और ल्यूडमिला के बीच तलाक की अफवाह उड़ी थी जिसकी वर्ष 2013 में पुष्टि हो गई। द सन ने सूत्रों के हवाले से कहा कि पुतिन बहुत ही प्राइवेट रहने वाले आदमी हैं। वह फर्जी आईडी के जरिए अपनी दोनों बेटियों को वर्षों तक छिपाते रहे हैं। यहां तक कि अब भी जब वह अपनी बेटियों के बारे में चर्चा करते हैं तो उनका नाम नहीं लेते हैं। उन्होंने कहा, अगर अलीना ने बच्चों को जन्म दिया है तो उनका लापता होना इसका सबसे मजबूत इशारा है। पुतिन अपने अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर सनक की हद तक अलर्ट रहते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छात्रवृत्ति घोटाले का जल्द हो खुलासा: आप
Next: भाजपा जिला कार्यालय में हुआ पार्टी का मंडल प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पर्यटन उत्तराखण्ड की आर्थिकी के महत्त्वपूर्ण स्रोतों में से एक है: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

SIR के पहले चरण के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.