Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • 1 मई से शुरू नहीं हो पाएगा कोरोना टीकाकरण, जानिए अब कब से लगेंगे 18 से 45 वर्ष के लोगों को टीके
  • उत्तराखंड

1 मई से शुरू नहीं हो पाएगा कोरोना टीकाकरण, जानिए अब कब से लगेंगे 18 से 45 वर्ष के लोगों को टीके

RNS INDIA NEWS 30/04/2021
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड में 01 मई से से 18 से 45 आयु वर्ग वालों को कोविड टीकाकरण शुरू नहीं हो पाएगा। राज्य सरकार ने इस आयुवर्ग के लिए 1.64 लाख वैक्सीन डोज का ऑर्डर किया है। वैसे सरकार भी मई पहले हफ्ते में टीकाकरण शुरू करने की बात पहले कह चुकी है। अब इस आयु वर्ग के लिए टीके उपलब्ध होने के बाद ही टीकाकरण शुरू हो पाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी प्रांतों को एक मई से युवाओं के लिए टीकाकरण शुरू करने का आह्वान किया। इसके लिए राज्य के युवा भी बड़ी संख्या में पंजीकरण करवा रहे हैं। राज्य को 18 से 45 आयु वर्ग के लिए 1.64 लाक वैक्सीन मांगी है, उसमें से 1.22 लाख टीके सीरम इंस्टीट्यूट और 22 हजार भारत बॉयोटैक को ऑर्डर किया गया है। राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डा. कुलदीप सिंह मर्तोलिया का कहना है कि केंद्र सरकार के जरिए यह ऑडर्र कर दिया गया है। उम्मीद की जा रही है कि हमें जल्द से जल्द टीके मिल जाएंगे और राज्य में 18 से 45 आयुवर्ग वालों के लिए टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा।
उत्तरखंड मे एक मई से शुरू हो रहे कोरोना टीकाकरण पर फिलहाल विराम लग गया है। सचिव (स्वास्थ्य) अमित नेगी ने कहा कि राज्य में 18 से 45 आयु वर्ग का टीकाकरण शुरू होने में हफ्तेभर का समय लगेगा। शुक्रवार को मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बातचीत में अमित नेगी ने कहा कि राज्य ने केंद्र सरकार को 1.64 लाख टीकों डिमांड भेज दी है। सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बॉयोटैक को राज्य में टीकों की आपूर्ति करनी है। राज्य सरकार दोनों कंपनियों के साथ ही केंद्र सरकार से भी निरंतर संपर्क में है। उन्होंने बताया कि कम से कम एक हफ्ता इसमें लग सकता है। तब तक सभी जिलों को तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। बताया कि जैसे ही वैक्सीन उपलब्ध होगी, राज्य में पंजीकृत युवाओं का टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए राज्य में व्यापक स्तर पर तैयारी की गई हैं।

युवा करवाते रहे पंजीकरण
नए चरण का टीकाकरण आज से शुरू नहीं हो पा रहा है। पर, कोविन पोर्टल और एप पर पंजीकरण प्रक्रिया चल रही है। स्वास्थ्य महानिदेशक डा. तृप्ति बहुगुणा ने कहा कि 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग को कोविन एप और पोर्टल पर अपना पंजीकरण जरूर करवा लेना चाहिए। इस आयु वर्ग में सभी को टीकाकरण होना है। वैक्सीन मिलते ही पंजीकृत लोगों को सूचना देकर वैक्सीनेशन शुरू कर दिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: UTET 2020 का परीक्षाफल जारी, यहाँ से करें डाउनलोड
Next: कोरोना अपडेट उत्तराखंड: 5654 नए मामले, 122 की मौत

Related Post

job naukari employement
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

398 पदों पर निकली कनिष्ठ सहायक व वैयक्तिक सहायक भर्ती, 6 जुलाई तक होंगे आवेदन

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

प्रदेश में 88% गणना फार्म वितरित, अब डिजिटाईजेशन पर जोर

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.