Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 1 अप्रैल से शुरू होगी केदारनाथ धाम को हेलीसेवा की बुकिंग
  • देहरादून

1 अप्रैल से शुरू होगी केदारनाथ धाम को हेलीसेवा की बुकिंग

RNS INDIA NEWS 25/03/2021
rns featured image new

देहरादून। केदारनाथ धाम के लिए हेलीसेवा की बुकिंग एक अप्रैल से शुरू हो जाएगी। गत वर्ष चयनित ऑपरेटर ही इस बार भी सेवा देंगे। किराया भी पिछली बार वाला ही लागू रहेगा। केदारनाथ धाम कपाट खुलने की तिथि नजदीक आने के साथ ही नागरिक उड्ड़यन विभाग ने धाम में हवाई सेवा की तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में एक अप्रैल से हेली कंपनियों की बुकिंग शुरू की जा रही है। नागरिक उड्डयन सचिव दिलीप जावलकर ने बताया कि बुकिंग शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री की अनुमति प्राप्त हो गई है। जीएमवीए के जरिए ही हेली टिकट की ऑनलाइन बुकिंग होगी। विभाग ने गत वर्ष चयनित ऑपरेटर से तीन साल तक सेवा देने का अनुबंध किया है, इस प्रकार पूर्व में तय ऑपरेटर, पिछले साल के किराए पर ही इस साल भी सेवाएं देंगे। 70 फीसदी टिकट ऑनलाइन उपलब्ध कराएं जाएंगे। गत वर्ष कोविड के कारण शुरुआत में चार धाम यात्रा संचालित नहीं हो पाई थी। हालांकि बरसात के बाद करीब एक महीने धाम में हेली सेवाओं का संचालन हुआ। इस बार ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद जताई जा रही है।
बुकिंग के लिए वेबसाइट https://heliservices.uk.gov.in पर जाना होगा।

एक तरफा प्रति व्यक्ति किराया : गुप्तकाशी से – 3875 ,फाटा से – 2360 , सिरसी से – 2340
17 मई को खुलेगा कपाट: विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट 17 मई को भक्तों के लिए खोले जाएंगे। केदारनाथ धाम के कपाट खोलने के लिए भगवान भैरवनाछ की 13 मई को पूजा-अर्चना की जाएगी। बाबा केदार की चल विग्रह डोली पहले ऊखीमठ से प्रस्थान कर 14 मई को फाटा विश्राम के लिए पहुंचेगी। जबकि 15 मई को को गौरीकुंड और 16 मई को केदारनाथ धाम पहुंचेगी। 17 मई को सुबह पांच बजे भगवान केदारनाथ मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे। केदारनाथ समेत चारधामों के कपाट हर साल अक्टूबर-नवंबर में सर्दियों में बंद कर दिए जाते हैं, जो अगले साल फिर अप्रैल-मई में भक्तों के लिए खोल दिए जाते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम ने दी विभिन्न विकास कार्यों हेतु वित्तीय स्वीकृतियों को मंजूरी
Next: प्रधानमंत्री ने यूएनआईटीएआर का किया आभार व्यक्त

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • अल्मोड़ा में सघन चेकिंग अभियान, 147 वाहन चालकों के चालान
  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.