Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • 190 देशों को कोवैक्स कराएगी कोविड-19 टीकों की 200 करोड़ खुराक उपलब्ध
  • उत्तराखंड

190 देशों को कोवैक्स कराएगी कोविड-19 टीकों की 200 करोड़ खुराक उपलब्ध

RNS INDIA NEWS 20/12/2020
rns featured image new

संयुक्त राष्ट्र। दुनियाभर में कोविड-19 टीका बिना किसी परेशानी के उपलब्ध हो सके, इसके लिए वैश्विक टीका साझेदारी पहल कोवैक्स ने कोविड-19 टीकों की 200 करोड़ खुराक खरीदने की व्यवस्था की है। इसके तहत कोवैक्स, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्रेजेनेका कंपनी द्वारा बनाए गए 20 करोड़ टीके खरीदेगी, जिसके लिये उसने टीके बनाने वाली संस्थाओं गावी, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और बिल ऐंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के साथ समझौता किया है। कोवैक्स ने शुक्रवार को कहा कि उसने 190 देशों के अनुरोध पर दुनियाभर में कोविड-19 टीका बनाने वाली कंपनियों और संस्थाओं से करार किया है। कोवैक्स पहल की शुरुआत अमीर या गरीब सभी देशों मेंतेजी से कोरोना वायरस टीके उपलब्ध कराने के लिए की गई है। 2021 में दुनिया की कमजोर और मध्यम अर्थव्यवस्था वाले 92 देशों को 130 करोड़ टीके उपलब्ध कराए जाएंगे।। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के निदेशक टेड्रोस अदानोम गेब्रेयेसस ने पत्रकारों से कहा, यह वैश्विक स्वास्थ्य से जुड़ी खुशखबरी और बड़ी सफलता है। कोवैक्स का उद्देश्य वर्ष 2021 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और विभिन्न देशों के नियामक निकायों द्वारा मान्यताप्राप्त कोविड-19 के 200 करोड़ सुरक्षित और असरदार टीके को दुनियाभर में पहुंचाना है। इस मुहिम के तहत देशों को उनकी जनसंख्या के हिसाब से टीके उपलब्ध कराए जाएंगे।इसते तहत पहले इन देशों के स्वास्थ्य कर्मियों को टीके दिये जाएंगे। इसके बाद बुजुर्गों और संक्रमण के शिकार होने वाले समूहों को टीका लगाया जाएगा। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ आदर पूनावाला ने कहा कि उनकी कंपनी ने कोवैक्स को 10 करोड़ नोवावैक्स टीके और 10 करोड़ एस्ट्राजेनेका-ऑक्सफ ोर्ड टीके मुहैया कराने के लिये करार किया है। उन्होंने कहा कि कंपनी जरूरत पडऩे पर कोवैक्स को 90 करोड़ टीके उपलब्ध कराएगी। पूनावाला ने कहा कि कोवैक्स की इस पहल से विश्व को कोरोना को हराने में मदद मिलेगी और इससे बिना किसी भेदभाव के लोगों तक टीके पहुंच सकेंगे। कोवैक्स को 2021 की पहली तिमाही में टीके की डिलिवरी शुरू हो जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अमेरिका ने चीन की कोरोना वैक्सीन पर उठाए सवाल
Next: चीन में जल्द शुरू होगा कोरोना योद्धाओं का टीकाकरण

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
IMG-20260622-WA0002_11zon
  • उत्तराखंड

नीट परीक्षा में अनियमितताओं पर कांग्रेस ने जताई चिंता, संगठन मजबूती पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.