Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • 17 जुलाई की छात्रों की गूंज रैली को सफल बनाने में जुटी कांग्रेस, हरिद्वार में हुई बैठक
  • हरिद्वार

17 जुलाई की छात्रों की गूंज रैली को सफल बनाने में जुटी कांग्रेस, हरिद्वार में हुई बैठक

RNS INDIA NEWS 13/07/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। देवपुरा स्थित होटल में सोमवार को उत्तराखंड कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने 17 जुलाई को देहरादून में प्रस्तावित छात्रों की गूंज रैली की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपीं। उन्होंने कहा कि यह रैली युवाओं और छात्रों की आवाज को मजबूती से उठाने का मंच बनेगी।
प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने कहा कि प्रदेश के छात्र शिक्षा, रोजगार, छात्रवृत्ति और मूलभूत सुविधाओं जैसे कई मुद्दों से जूझ रहे हैं। कांग्रेस इन समस्याओं को लेकर छात्रों की आवाज सरकार तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से रैली में अधिक से अधिक छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव मनोज त्यागी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा युवाओं और छात्रों के हितों की लड़ाई लड़ती रही है। 17 जुलाई की रैली प्रदेश सरकार की छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ एक मजबूत संदेश देगी और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव एवं विधायक काजी निजामुद्दीन ने कहा कि प्रदेश का युवा आज रोजगार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की मांग कर रहा है। कांग्रेस छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी और रैली इसी अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा होगी। बैठक में विधायक फुरकान अहमद, विधायक वीरेंद्र जाति, विधायक रवि बहादुर, विधायक अनुपमा रावत, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग, जिला ग्रामीण अध्यक्ष बालेश्वर सिंह, रुड़की महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, मुरली मनोहर, संजय पालीवाल,महेश प्रताप राणा, वरुण बालियान, अरविंद शर्मा, सीपी सिंह, प्रदीप चौधरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पथरी में 16 साल की किशोरी के साथ गैंगरेप
Next: प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

यात्री बनकर जांच करने पहुंचे अधिकारी, आठ किमी के 200 किराया वसूलने पर ई-रिक्शा सीज़

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मुखिया महंत और कार्यकारिणी को बताया अवैध, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पथरी में 16 साल की किशोरी के साथ गैंगरेप

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
  • प्रथम सेमेस्टर का रजिस्ट्रेशन पोर्टल दोबारा खोलने की मांग, सौंपा ज्ञापन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.