Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • 15 अक्तूबर को हल्द्वानी आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय
  • नैनीताल

15 अक्तूबर को हल्द्वानी आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय

RNS INDIA NEWS 09/10/2022
Kailash_Vijayvargiya_BJP

हल्द्वानी। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय 15 अक्तूबर एक दिवसीय दौरे पर हल्द्वानी आ रहे हैं। उनके दौरे को लेकर भाजपा पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा की गई। राष्ट्रीय महासचिव हल्द्वानी में बूथ अध्यक्षों और मंडल पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद एमबी कॉलेज सभागार में प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के हल्द्वानी दौरे को लेकर शनिवार को भाजपा के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल के आवास पर पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें कार्यक्रमों को लेकर तैयारियों पर चर्चा की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने बताया कि आगामी 15 अक्तूबर को सुबह 11 बजे राष्ट्रीय महासचिव हल्द्वानी पहुंचेंगे। वह हल्द्वानी विधान सभा के किसी बूथ में बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वह कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के मंडल क्षेत्र में मंडल पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। दोनों बैठकों के बाद वह एमबी कॉलेज सभागार में प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करेंगे। बैठक में क्षेत्र के पदाधिकारियों को बूथ व मंडल बैठक के लिए जल्द स्थान तय करने के दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्या, जिला उपाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, जिला महामंत्री कमल नयन जोशी, प्रदीप जनौटी, जिला कोषाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी संजय दुम्का, सोशल मीडिया के विनीत अग्रवाल, कैलाश भगत मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 09 अक्टूबर
Next: केदारनाथ की पहाड़ियों में हुई बर्फबारी

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • माहवारी स्वास्थ्य पर ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों से किया संवाद
  • अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
  • पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.