Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 152 टिन अवैध लीसे से भरा वाहन किया जब्त, तस्कर फरार
  • अल्मोड़ा

152 टिन अवैध लीसे से भरा वाहन किया जब्त, तस्कर फरार

RNS INDIA NEWS 13/12/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। वन विभाग ने करीब दो लाख रूपये मूल्य के 152 टिन लीसे के बरामद किये हैं। वहीं तस्करी में संलिप्त तस्कर फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार शुक्रवार मध्य रात्रि में मुखबिर की सूचना पर रानीखेत वन क्षेत्र के सौनी डाठ के निकट रानीखेत रामनगर मोटर मार्ग पर वन विभाग की टीम द्वारा अवैध लीसा अभिवहन सम्बन्धी जाँच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मार्ग में वाहन संख्या यूपी22टी7096 आयशर संदिग्ध प्रतीत हुआ, जिसकी जाँच करने गई टीम के वाहन को संदिग्ध वाहन चालक द्वारा क्षति पहुँचाते हुए तेज गति से भागने की कोशिश की गई। तस्कर चलते वाहन को खैरना के समीप छोड़कर फरार हो गए। खैरना पुलिस की मदद से वाहन की जाँच की गई। वाहन में 152 टिन लीसे से भरे हुए पाए गए। बरामद लीसे की कीमत दो लाख रूपये आंकी गई है। संदिग्ध वाहन को विभागीय टीम द्वारा रानीखेत वन क्षेत्र के लीसा डिपों गनियाद्योली में रखा गया है। विभागीय अधिकारियों ने कहा कि उच्चाधिकारियों से प्राप्त निर्देशानुसार अवैध लीसे के अभिवहन में संलिप्त लोगों पर कार्यवाही की जायेगी। यहाँ टीम में वन क्षेत्राधिकारी रानीखेत तापस मिश्रा, वन दरोगा होशियार नाथ गोस्वामी, वन बीट अधिकारी त्रिभुवन उपाध्याय, जगदीश चन्द्र सिंह, सौरभ सिंह जीना एवं खैरना पुलिस की टीम शामिल रही।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: काकड़ीघाट क्षेत्र को आध्यात्मिक पर्यटन के रूप में विकसित किए जाने की आवश्यकता
Next: गलत नाम बताकर की शादी, राज खुला तो धर्म परिवर्तन का दबाव

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-03 at 17.44.34_11zon (1)
  • अल्मोड़ा

राम मंदिर चंदे की जांच और रानीखेत अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चितई इंटर कॉलेज में महिला कोतवाली पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पेयजल संकट पर यूकेडी का जल संस्थान कार्यालय में प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जुलाई
  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.