Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 15 हजार तिरंगा तैयार कर रही हैं महिला समूह
  • देहरादून

15 हजार तिरंगा तैयार कर रही हैं महिला समूह

RNS INDIA NEWS 08/08/2022
rns featured image new

विकासनगर। हर घर तिरंगा अभियान सरकारी विभागों के साथ साथ अब महिला स्वयं सहायता भी स्वनिर्मित राष्ट्रीय ध्वज मुहैया करा रही हैं। विभिन्न विभागों और उद्योगों से महिला समूहों को राष्ट्रीय ध्वज बनाने के ऑर्डर मिल रहे हैं। सहसपुर में शक्ति स्वयं सहायता समूह की पांच दर्जन से अधिक महिलाएं तिरंगा तैयार करने में लगी हैं। तिरंगा तैयार कर रहीं समूह की महिलायें जहां राष्ट्र ध्वज बनाने से अपने को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं, वहीं अपनी आय भी बढ़ा रही हैं। सहसपुर ब्लॉक में तीलू रौतेली पुरस्कार और राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित शक्ति स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष गीता मौर्य ने बताया कि अब तक तिरंगे सिर्फ सरकारी कार्यालयों और स्कूलों तक ही सीमित थे। लेकिन अब आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर सरकार ने हर घर तिरंगा लहराने का आह्वान किया है। उससे तिरंगे की अहमियत व उसे करीब से जानने सुनने का अवसर मिला है। हर घर तिरंगा अभियान से स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को आय बढ़ाने का मौका मिला है। बताया कि अब तक उनके स्वयं सहायता समूह को करीब चौदह हजार झंडों का आर्डर मिल चुका है। 63 महिलायें झंडा बनाने में जुटी हैं। तीन आकार के झंडे उनके समूह की ओर से बनाये जा रहे हैं। जिसमें बड़े झंडे की न्यूनतम दर एक सौ दस रुपये प्रति, छोटे झंडे की न्यूनतम दर क्रमश: साठ व सत्तर रुपये रखी गयी है। सभी झंडे टेरी कॉटन के कपड़े से बनाये जा रहे हैं। सभी झंडों को सिलाई मशीन से तैयार किये जा रहा है। गीता मौर्य ने बताया कि सेलाकुई व रामपुर स्थित कुछ उद्योगों, जिलाधिकारी देहरादून व एनआरएलएम से भी उन्हें झंडे बनाने का ऑर्डर मिला है। बताया कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी पचास बड़े झंडों का आर्डर समूह को दिया है। उधर, एक अन्य महिला जागृति समूह विकासनगर की अध्यक्ष तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित श्यामा चौहान ने बताया कि उनकी संस्था अपनी तरफ से एक हजार झंडे बना रही है। जिन्हें संस्था की ओर से घर घर जाकर मुफ्त वितरण किया जायेगा। बताया कि समूह की दस महिलाएं झंडे तैयार कर रही हैं। बताया कि झंडा साटन के कपड़े से तैयार किया जा रहा है। झंडे के मध्य में चक्र को कंप्यूटर और स्क्रीन पेंटिंग की मदद से तैयार किया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गरीब और छोटे कर्जदारों का ऋण माफ करे केंद्र सरकार
Next: लिफ्ट मांग कर बाइक सवार युवक से लूट का मामला निकला फर्जी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.