Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 14 फरवरी को वोट के रूप में आशीर्वाद दें : पीएम मोदी
  • अल्मोड़ा

14 फरवरी को वोट के रूप में आशीर्वाद दें : पीएम मोदी

RNS INDIA NEWS 11/02/2022
rns featured image new

यह दशक उत्तराखंड का दशक

पहले मतदान फिर जलपान

अल्मोड़ा। पीएम मोदी गुरुवार को अल्मोड़ा पहुँचे। यहाँ आयोजित जनसभा में उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। यहां पहुंचकर पीएम ने सबसे पहले अपने चिर-परिचित अंदाज में कुमाऊं के कुलदेवता गोल्ज्यू महाराज, भगवान बागनाथ और मां नंदा के अभिवादन से संबोधन की शुरुआत की, फिर विपक्ष पर ताबड़तोड़ हमले शुरू किए। उन्होंने कहा देखिए आज देश की सबसे पुरानी पार्टी का क्या हाल हो गया है। ऊंचे-ऊचे पदों पर रहे इनके अपने लोग उत्तराखंड नहीं आ रहे हैं। राहुल और प्रियंका पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस में भाई-बहन को छोड़कर कोई नेता वोट मांगने नहीं आ रहा है। जब उनकी पार्टी के लोग ही उनके पास नहीं आ रहे हैं, तो आपका क्‍या भला करेंगे। कांग्रेस के पास कुछ नहीं बचा। 14 को जब वोट डालने जाएं तो यह याद रखें कि कमल के लिए आप सभी का एक-एक वोट इस दशक को उत्‍तराखंड का दशक बनाएगा। 14 को कमल खिलना चाहिए। ध्यान रखें पहले मतदान फिर जलपान।

पीएम मोदी ने कहा कि पहले की सरकारें कुछ करती थीं तो बिचौलिए कमीशन मांगने चले आते थे। मैं भी मांग रहा हूं, लेकिन कमीशन या रिश्‍वत नहीं, बल्कि आशीर्वाद मांग रहा हूं। डबल इंजन की सरकार गरीब का दर्द समझती है। उसकी दिक्‍कतों को दूर करने के लिए दिन-रात काम करती है। सौ साल की सबसे बड़ी महामारी आई, हमने लोगों की जान बचाने का काम किया। लोगों को टीका उपलब्ध कराया। वो कहते थे कि पहाड़ के दुर्गम में कैसे टीका पहुंचेगा। मैं कहता आप ये कर भी नहीं पाते, ऐसा हम ही कर सकते थे। हमने कोरोना के दौरान इस बात का भी ध्यान रखा कि तब तक कोई भी परिवार भूखा न सोए। इसलिए 80 करोड़ लोगों को पिछले डेढ़ साल से मुफ्त राशन पहुंचाने का काम किया है।

पीएम ने किहा कि मैंने यहां की माताओं बहनों को दूर-देर से पानी ढोते देखा है। लेकिन कांग्रेस के लोगों को इसकी चिंता नहीं होती थी। उन्‍हें उत्‍तराखंड से ज्‍यादा दिल्‍ली के दरबार की चिंता होती थी। गरीब को अपना गांव अपना घर अपने दोस्‍त और रिश्‍तेदार सबकुछ छोड़कर दूसरे शहरों में जिंदगी खपानी पड़ती थी। डबल इंजन की सरकार ने पलायन रोकने के लिए पूरी ताकत से काम किया। हम जमरानी बांध का काम जल्‍द शुरू करने वाले हैं। हम घर घर पानी पहुंचा रहे हैं। आठ लाख घरों में हमने नल से जल देने का काम कर लिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांंग्रेस को मिल रहा जनता का अपार समर्थन, जनता बना चुकी है परिवर्तन का मन: बाराकोटी
Next: हिजाब मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंचे छात्र

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिला पुलिस ने स्कूली बच्चों को दोस्ताना अंदाज में किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जुलाई
  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.