Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • 14-15 अगस्त को एक लाख लोगों को लगेगी बूस्टर डोज
  • उत्तराखंड

14-15 अगस्त को एक लाख लोगों को लगेगी बूस्टर डोज

RNS INDIA NEWS 13/08/2022
default featured image

देहरादून। ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के उपलक्ष्य में आगामी 14 व 15 अगस्त को प्रदेशभर में दो दिवसीय विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जायेगा। जिसके अंतर्गत सूबे के एक लाख लोगों को बूस्टर डोज लगाई जायेगी। इसके लिये प्रदेशभर में एक हजार वैक्सीनेशन कैंप लगाये जायेंगे। टीकाकरण के इस विशेष अभियान को सफल बनाने के लिये स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिये गये हैं। सूबे में अब तक कोरोना वैक्सीन की प्रथम डोज शत प्रतिशत लोगों को लगाई जा चुकी है जबकि दूसरी डोज 95 फीसदी लगाई गई है। इसके अलावा एक माह के भीतर 16 फीसदी लोगों को प्रीकॉशन डोज भी लगाई जा चुकी है जो कि राष्ट्रीय औसत से कहीं अधिक है। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी एक बयान में बताया कि उत्तराखंड में टीकाकरण अभियान सफलता के साथ आगे बढ़ रहा है। डॉ0 रावत ने बताया कि ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के उपलक्ष्य में आगामी 14 एवं 15 अगस्त को प्रदेशभर में दो दिवसीय विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जायेगा। जिसमें एक लाख लोगों को बूस्टर डोज लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये सभी जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिये गये हैं। दो दिवसीय वैक्सीनेशन अभियान के लिये राज्यभर में एक हजार वैक्सीनेशन कैंप लगाये जायेंगे, जहां पर लोग प्रीकॉशन डोज लगा सकेंगे।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत भारत सरकार ने विगत 15 जुलाई से 18 आयु वर्ग से अधिक के लाभार्थियों को आगामी 30 सितम्बर तक निःशुल्क प्रीकॉशन डोज लगाने के दिशा निर्देश जारी किये थे जिसके अंतर्गत राज्य में अब तक 16 फीसदी लोगों को निःशुल्क प्रीकॉशन डोज लगा दी गई है। डॉ0 रावत ने बताया कि कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान के तहत राज्य में शतप्रतिशत लोगों को वैक्सीन की प्रथम डोज लग चुकी है जबकि 95 फीसदी लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जा चुकी है जो कि राष्ट्रीय औसत से कहीं अधिक है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 रावत ने सभी प्रदेशवासियों से अपील की है कि कोरोना महामारी का खतरा अब भी बना हुआ है, लिहाजा वैक्सीन लगाने में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतें। उन्होंने सभी से अपील करते हुये कहा कि आगामी 14 एवं 15 अगस्त को अपने नजदीकी वैक्सीनेशन केन्द्र पर जा कर अपना टीकाकरण अवश्य करायें। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाये छह महीने से अधिक का समय हो गया है वह टीकाकरण केन्द्र पर जा कर प्रीकॉशन डोज जरूर लगायें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लोक अदालत में सुलह समझौते के तहत 42 वादों का निस्तारण किया
Next: हल्द्वानी उप कारागार से रिहा होंगे आठ कैदी

Related Post

weather image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में तीन दिन मौसम का अलर्ट, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.