Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • 13 शहरों में सीबीआई का छापा, 5 लेफ्टिनेंट कर्नल, 2 मेजर समेत 23 के खिलाफ केस दर्ज
  • राष्ट्रीय

13 शहरों में सीबीआई का छापा, 5 लेफ्टिनेंट कर्नल, 2 मेजर समेत 23 के खिलाफ केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 16/03/2021
default featured image

सेना भर्ती घोटाला

नई दिल्ली (आरएनएस)। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने सेवा चयन बोर्ड केंद्रों के जरिए सेना में अफसरों की भर्ती में कथित भ्रष्टाचार को लेकर 23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है जिनमें 17 सैन्यकर्मी शामिल हैं। जिन सैन्यकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, उनमें 5 लेफ्टिनेंट कर्नल रैंक के अफसर, दो मेजर, मेजर के एक रिश्तेदार, एक पत्नी समेत कुछ नायब सूबेदार, हवलदार और सिपाही रैंक के कर्मी शामिल हैं। यह मामला रिश्वत मांगने और रिश्वत दिलाने के आरोपों में दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित सेना भर्ती घोटाले के सिलसिले में सेना के कई प्रतिष्ठानों पर तलाशी ली। कई रक्षा अधिकारियों, सेना अस्पतालों और छावनियों के आवासीय और आधिकारिक परिसरों की भी तलाशी ली गई। अधिकारियों ने बताया कि 13 शहरों में 30 से अधिक स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया गया जिसमें कपूरथला, बठिंडा, दिल्ली, कैथल, पलवल, लखनऊ, बरेली, गोरखपुर, विशाखापत्तनम, जयपुर, गुवाहाटी, जोरहाट और चिरंगो शामिल हैं।
तलाशी अभियान के दौरान कई भ्रामक दस्तावेजों की बरामदगी की गई है। तलाशी के दौरान बरामद दस्तावेजों की छानबीन की जा रही है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने इस संबंध में रक्षा मंत्रालय (सेना) के अतिरिक्त महानिदेशक अनुशासन और सतर्कता, ऑफिस से मिली एक शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तमिलनाडू का युवक गंगा में डूबा
Next: राशिफल 17 मार्च

Related Post

default featured image
  • राष्ट्रीय

साल में पांच बार यातायात नियम तोड़े तो तीन महीने के लिए निलंबित हो सकता है लाइसेंस

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0
default featured image
  • राष्ट्रीय

कलयुगी मां की हैवानियत : पति के देर से घर आने पर हुआ झगड़ा, गुस्से में अपनी ही बेटी की कर दी हत्या

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0
WhatsApp Image 2026-01-22 at 20.44.06
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • हरिद्वार

भारतीय परंपराओं में निहित हैं विश्व की समस्याओं का समाधान: गृहमंत्री अमित शाह

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आयकर स्लैब में बदलाव न होने पर शिक्षक-कर्मचारी संगठन ने जताई नाराजगी
  • पोक्सो मामले में आरोपी गुरुग्राम से गिरफ्तार, नाबालिग किशोरी आरोपी के कब्जे से बरामद
  • केंद्रीय बजट में उद्योगपतियों का रखा ध्यान, आम जनता की उपेक्षा: भूपेंद्र भोज
  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.