Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 12 सूत्री मांगों को लेकर उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संघ का धरना
  • अल्मोड़ा

12 सूत्री मांगों को लेकर उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संघ का धरना

RNS INDIA NEWS 14/09/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संघ ने अपनी 12 सूत्री मांगों को लेकर शनिवार को गांधी पार्क चौघानपाटा में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि राज्य और जनपद स्तर पर कार्मिकों एवं शिक्षकों से संबंधित कई मामलों का निस्तारण नहीं हो रहा है, जिससे कर्मचारियों में गहरा असंतोष व्याप्त है। धरना स्थल से मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में संघ ने प्रमुख मांगें उठाई हैं। इनमें गोल्डन कार्ड की विसंगतियों को दूर करने, सीजीएचएस के तहत लंबित भुगतान करने, फारगी नियमावली में सुधार, सेवारत शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और स्थानांतरण एक्ट का प्रभावी क्रियान्वयन शामिल है। इसके अलावा अशासकीय विद्यालयों में नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ करने, जिला स्तर पर लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करने तथा समायोजित बेसिक शिक्षकों से जुड़े मामलों का समाधान करने की मांग की गई है। संगठन ने विद्यालयों में शासकीय और अशासकीय प्रधानाचार्य एवं प्रवक्ताओं के रिक्त पदों पर पदोन्नति, विभिन्न विभागों में खाली पदों पर नियुक्ति, चतुर्थ श्रेणी पदों का सृजन तथा पति-पत्नी में से एक के राजकीय सेवा और दूसरे के अशासकीय विद्यालय में कार्यरत होने की स्थिति में धारा 27 का लाभ दिए जाने की मांग भी उठाई। धरना प्रदर्शन में धीरेंद्र कुमार पाठक, डॉक्टर मनोज कुमार जोशी, दिगंबर फूलोरिया, संजय कुमार जोशी, कैलाश चंद्र उपाध्याय, तारा सिंह बिष्ट, दीपक तिवारी, गोकुल मेहता और गणेश भंडारी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बेरोजगार युवाओं के लिए घाटे का सौदा बनी सीएम सौर स्वरोजगार योजना
Next: उज्जवल स्वायत्त सहकारिता क्लस्टर का द्वितीय वार्षिक अधिवेशन संपन्न

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.