Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • एक ही परिवार के 12 लोग कोरोना संक्रमित
  • हरिद्वार

एक ही परिवार के 12 लोग कोरोना संक्रमित

RNS INDIA NEWS 30/07/2020
default featured image

रुडकी। भुरनी खतीरपुर गांव में एक साथ 12 लोगों की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 19 फरवरी में गांव के फैक्ट्री कर्मचारी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद उसके संपर्क में रहे इन लोगों के सैंपल जांच को भेजे गए थे। उन्हें कोविड केयर सेंटर भेजने के साथ ही क्षेत्र को पाबंद किया जा रहा है। सिडकुल (हरिद्वार) की एक निजी फैक्ट्री में काम करने वाले लक्सर के भुरनी खतीरपुर गांव के एक 40 वर्षीय कर्मचारी की कोरोना की जांच रिपोर्ट इसी 19 जुलाई को पॉजिटिव आई थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित कर्मचारी के परिजनों और उसके संपर्क में रहे कुल 32 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे थे। जांच होने पर पूर्व में संक्रमित पाए गए फैक्ट्री कर्मचारी के पिता, मां, पत्नी, दो भाई, तीन बेटे और भतीजों सहित कुल 12 लोगों को भी कोरोना होने की पुष्टि हुई है। संक्रमित मिले इन 12 लोगों में दस साल, चार साल व एक साल की उम्र के तीन बच्चे भी शामिल हैं। लक्सर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. अनिल वर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि संक्रमित पाए गए लोगों को एंबुलेंस से हरिद्वार कोविड केयर सेंटर भिजवाया जा रहा है। इनके प्राइमरी व सेकेंडरी कान्टेक्ट्स की जानकारी लेकर उनकी भी जांच कराई जाएगी। उधर, एसडीएम पूरण सिंह राणा ने बताया कि पॉजिटिव पाए गए सभी लोग एक ही मोहल्ले के हैं। उसके घर के आसपास के क्षेत्र को नियमानुसार पाबंद किया जा रहा है। साथ ही हेल्प डेस्क भी बनाई जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खेड़ी में नीलामी प्रक्रिया की जांच को पहुंचे डीपीआरओ
Next: 132 केवीए की लाइन क्षतिग्रस्त होने से 25 हजार उपभोक्ता हुए प्रभावित

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

कॉलोनी काटने और साझेदारी का झांसा देकर 66.70 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

सिडकुल क्षेत्र में मोबाइल झपटने वाले तीन युवक गिरफ्तार, 6 मोबाइल बरामद

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा
  • जी रामजी योजना विकसित भारत की अवधारणा के लिए सराहनीय निर्णय : रेखा आर्या

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.