Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 12 अप्रैल को ऋषिकेश से दिल्ली जाने वाली रोडवेज बसों का रहेगा रूट डायवर्ट
  • देहरादून

12 अप्रैल को ऋषिकेश से दिल्ली जाने वाली रोडवेज बसों का रहेगा रूट डायवर्ट

RNS INDIA NEWS 07/04/2021
default featured image

ऋषिकेश। कुंभ में 12 अप्रैल को पहले स्नान पर ऋषिकेश से दिल्ली जाने वाली रोडवेज बसों का रूट डायवर्ट हो सकता है। वाया देहरादून से रवानगी और आमद होने से करीब 50 किमी का फासला बढ़ जाएगा। प्रति सवारी किराए में भी 55 रुपये की वृद्धि होगी। हरिद्वार मेला क्षेत्र में स्नान पर्व के दौरान भीड़ होने की संभावना है। भीड़ बढ़ती है तो हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर यातायात बाधित होगा। रुडक़ी, मुजफ्फरनगर, मेरठ और दिल्ली जाने वाली रोडवेज बसों के चंडीघाट पुल पर जाम में फंस सकते हैं। ऋषिकेश से दिल्ली रूट पर संचालित वाहनों की आवाजाही सुचारू बनी रहे, इसके लिए 12 और 13 अप्रैल को ऋषिकेश से दिल्ली जाने और आने वाली रोडवेज बसों का रूट देहरादून डायवर्ट हो सकता है। देहरादून से रूट डायवर्ट होने पर ऋषिकेश से दिल्ली के सफर में करीब 50 किमी और प्रति यात्री 55 रुपये किराया बढ़ जाएगा। सामान्य श्रेणी की बस का वर्तमान किराया 355 रुपये हैं जो बढक़र 410 हो सकता है। ऋषिकेश रोडवेज डिपो के सहायक महाप्रबंधक पीके भारती ने बताया कि फिलहाल रूट डायवर्ट करने के अधिकारिक निर्देश नहीं है। जरूरत पड़ी तो रोडवेज डिपो ने तैयारी कर रखी है।
मोतीचूर में खुला कुंभ बस अड्डा: कुंभ के मद्देनजर मोतीचूर क्षेत्र में अस्थायी बस अड्डा बुधवार से यात्रियों के लिए खोल दिया गया है। यहां से जरूरत पडऩे पर विभिन्न रूटों पर बसें चलाई जाएगी। स्टेशन अधीक्षक अनुराग पुरोहित ने बताया कि अस्थायी बस अड्डे में सभी व्यवस्थाएं चाकचौबंद कर ली गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बैसाखी पर लक्ष्मणझूला पुल पर आवाजाही पूर्ण रूप से बंद करने के निर्देश
Next: 19 अप्रैल से सभी वयस्क होंगे कोविड-19 टीकाकरण के पात्र

Related Post

default featured image
  • देहरादून

मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • देहरादून

कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • देहरादून

रणजी ट्रॉफी के अहम मुकाबले में उत्तराखंड की जीत पक्की

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.