Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 11 नवंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी इगास बग्वाल
  • देहरादून

11 नवंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी इगास बग्वाल

RNS INDIA NEWS 01/11/2024
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)। रायवाला। 11 नवंबर को जोगीवाला माफी में लोकपर्व इगास बग्वाल धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसमें लोक वाद्ययंत्र ढोल-दमांऊ के साथ गढ़वाली गीत व नृत्य की प्रस्तुतियां होंगी। शुक्रवार को जोगीवाला माफी में ओम स्टार क्लब के तत्वावधान में बैठक आयोजित हुई। क्लब के संस्थापक सोबन कैंतुरा ने बताया कि वर्तमान समय में युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति व लोक परंपराओं को भूलती जा रही है। ओम स्टार क्लब द्वारा उत्तराखंड की संस्कृति के संरक्षण के तहत इगास-बग्वाल का आयोजन किया जाता है। जिससे युवा अपनी पारंपरिक संस्कृति से रूबरू हो सकें। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 11 नवंबर को इगास-बग्वाल कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमे लोक गायक सौरभ मैठाणी एवं उनकी टीम भी पहुंचेगी। भैल्यो, लोक वाद्ययंत्र ढोल-दमांऊ व मशकबीन के साथ मंडाण की प्रस्तुति होगी। लोक कलाकारों द्वारा गढ़वाली लोकगीतों की रंगारंग प्रस्तुतियां दी जाएगी। मौके पर महावीर कैन्तुरा, गौरव जेठुडी, राजेन्द्र बगियाल, प्रमोद रावत, प्रदीप रावत, प्रदीप रमोला , सन्दीप कलूडा, लक्की नेगी, उतम भंडारी, मानवेंद्र रावत, मेहर सिंह असवाल, गौरव रावत, आशीष बगियाल, समा पंवार, सुशीला नेगी, कमलेश बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दून अस्पताल में लिखित आश्वासन पर अड़े सफाई कर्मचारी
Next: पेराई सत्र के लिए शुगर मिल में मशीनों का ट्रायल शुरू

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

विधायक उमेश कुमार से विंटेज कार बेचने के झांसे में 4.50 लाख रुपये ठगे

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जून
  • सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख
  • राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा
  • प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी
  • यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई
  • रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.