Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • 11 दिनों के लिए हंसना मना है… सरकार ने खुशी मनाने और शराब पीने पर लगाया बैन
  • अंतरराष्ट्रीय

11 दिनों के लिए हंसना मना है… सरकार ने खुशी मनाने और शराब पीने पर लगाया बैन

RNS INDIA NEWS 17/12/2021
default featured image

प्योंगयांग। उत्तर कोरिया में लोगों के 11 दिनों तक हंसने और शराब पीने पर बैन लगा दिया गया है, क्योंकि इस साल पूर्व नेता किम जोंग इल की मृत्यु की 10वीं वर्षगांठ है। सरकारी अधिकारियों ने जनता को आदेश दिया है कि जब तक उत्तर कोरिया उनकी मृत्यु का शोक मना रहा है, तब तक वे खुशी वाले कामों को न करें। किम जोंग इल ने 1994 से 2011 में अपनी मृत्यु तक उत्तर कोरिया पर शासन किया। इसके बाद उनके तीसरे और सबसे छोटे बेटे और वर्तमान नेता किम जोंग उन ने सत्ता संभाली। वहीं, अब उनकी मौत के 10 साल बाद उत्तर कोरियाई लोगों को 11 दिनों के शोक की अवधि का पालन करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। उन्हें हंसने और शराब पीने की अनुमति नहीं है। उत्तरपूर्वी सीमावर्ती शहर सिनुइजू के एक उत्तर कोरियाई सूत्र ने बताया, शोक की अवधि के दौरान, हमें शराब नहीं पीनी चाहिए, हंसना नहीं चाहिए और मनोरंजन की गतिविधियों में शामिल नहीं होना चाहिए। सूत्रों ने कहा कि उत्तर कोरियाई लोगों को किम जोंग इल की मौत की बरसी पर 17 दिसंबर को किराने की खरीदारी करने की अनुमति नहीं है। पहले शोक की अवधि में शराब पीते या नशा करते पकड़े गए लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनके साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया गया। उन्हें कहीं पर ले जाया गया और फिर वे कभी दुनिया के सामने नहीं आ पाए। उन्होंने आगे बताया कि यदि शोक की अवधि में आपके परिवार के किसी सदस्य की मौत भी हो जाती है, तो भी आपको जोर से रोने की इजाजत नहीं है। इसके समाप्त होने के बाद शव को ले जाया जाएगा। शोक की अवधि के दौरान जिन लोगों का जन्मदिन आएगा, उन्हें इसे मनाने की अनुमति भी नहीं दी गई है। बता दें कि उत्तर कोरिया अपने अजीबोगरीब नियमों के लिए जाना जाता रहा है। किम जोंग इल की 69 वर्ष की आयु में 17 दिसंबर 2011 को दिल का दौरा पडऩे से मौत हो गई। अपनी मौत से पहले किम ने 17 सालों तक उत्तर कोरिया पर क्रूर और दमनकारी तरीके से तानाशाही चलाई। किम जोंग इल के लिए हर साल आयोजित शोक की अवधि आमतौर पर 10 दिनों की होती है, लेकिन इस साल उनकी मृत्यु की दसवीं वर्षगांठ को याद करने के लिए 11 दिन तक शोक मनाया जाएगा। दक्षिण-पश्चिमी प्रांत दक्षिण ह्वांगहे के निवासी ने कहा कि पुलिस अधिकारियों से कहा गया है कि वे ऐसे लोगों पर नजर रखें जो शोक की अवधि के दौरान उचित रूप से शोक नहीं मना रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संदिग्ध परिस्थितियों में युवती लापता
Next: मुख्यमंत्री धामी ने हवालबाग में 2 दिवसीय आजीविका महोत्सव का किया शुभारम्भ, रूरल बिजनेस इन्क्यूबेटर सेन्टर का किया उद्घाटन

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • वनकर्मियों पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार,पांच सौ के 105 जाली नोट भी बरामद
  • केतन के परिजनों से मिलने जा रहे सांसद चंद्रशेखर और विधायक उमेश को हरिद्वार पुलिस ने रोका, धक्का मुक्की के बाद धरने पर बैठे
  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.