


अल्मोड़ा। प्रदेश प्रधान संगठन की दस सूत्रीय मांगों के निराकरण को लेकर बुधवार को जिले के विभिन्न विकासखंडों में ग्राम प्रधानों ने सांकेतिक तालाबंदी और धरना-प्रदर्शन किया। धौलछीना स्थित विकासखंड भैंसियाछाना, धौलादेवी और भिकियासैंण ब्लॉक मुख्यालय में प्रधानों ने प्रदर्शन कर सरकार से मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की मांग की। भैंसियाछाना में ग्राम प्रधान संगठन के बैनर तले ब्लॉक मुख्यालय में एक दिवसीय सांकेतिक तालाबंदी एवं धरना-प्रदर्शन किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण और अनुशासित रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान और प्रतिनिधि मौजूद रहे। संगठन के अध्यक्ष रविन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष हरीश सिंह, महिला उपाध्यक्ष प्रेमा देवी व ललिता सुयाल, महामन्त्री रविन्द्र सिंह वाणी, महेंद्र सिंह, नीरज कुमार, बलदेव आर्या, कोषाध्यक्ष रूपा मेहता सहित अन्य प्रधान उपस्थित रहे। धौलादेवी ब्लॉक मुख्यालय में भी दस सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधानों ने सुबह 10 बजे कार्यालय में सांकेतिक तालाबंदी की और ब्लॉक परिसर में बैठक की। प्रधान संगठन के अध्यक्ष सुरेश भट्ट ने कहा कि यदि 22 सितंबर तक मांगों पर विचार नहीं किया गया तो इसके बाद अनिश्चितकालीन तालाबंदी और धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। करीब ढाई घंटे तक तालाबंदी के बाद आंदोलन स्थगित कर दिया गया। सभा में हरीश मलाड़ा, वीरेंद्र मलाड़ा, गणेश चंद्र, बसंत जोशी, मनीषा, बबीता, ज्योति, बसंती देवी, विमला देवी, गरिमा, कविता आर्या, खष्टी पांडे, कैलाश साह, सुमित लाल साह और राजेंद्र प्रसाद सहित अन्य प्रधान मौजूद रहे। भिकियासैंण में भी प्रधान संगठन की ब्लॉक इकाई ने प्रदेश संगठन के आह्वान पर ब्लॉक कार्यालय में सांकेतिक तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन किया। प्रधानों ने मानदेय बढ़ाकर 20 हजार रुपये प्रतिमाह करने, वीबीजीरामजी योजना में श्रमिकों की उपस्थिति ऑनलाइन करने तथा अकुशल मजदूरों की मजदूरी 600 रुपये और कुशल मजदूरों की मजदूरी 800 रुपये प्रतिदिन करने सहित दस सूत्रीय मांगों के निराकरण की मांग की। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष दीपक सिंह, ग्राम प्रधान चंद्र प्रकाश, रेखा, गीता, पूरन चंद्र, उमेश सिंह और नंद किशोर आदि मौजूद रहे।


