Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • सात से शुरू होगी गाड़ू घड़ा तेल कलश यात्रा
  • चमोली

सात से शुरू होगी गाड़ू घड़ा तेल कलश यात्रा

RNS INDIA NEWS 03/04/2026
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)। श्री बदरी विशाल के महाभिषेक में प्रयुक्त होने वाले तिलों के तेल को पिरोने और गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। श्री बदरीश डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के अनुसार सात अप्रैल को गाड़ू घड़ा तेल कलश यात्रा शुरू होगी जो 10 अप्रैल को डिम्मर पहुंचेगी। 10 दिनों के प्रवास के बाद 20 अप्रैल को यात्रा बदरीनाथ के लिए रवाना होगी और 23 अप्रैल को बदरीनाथ के कपाट खुल जाएंगे। डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के अध्यक्ष आशुतोष डिमरी ने बताया कि सात अप्रैल को नरेंद्रनगर के राज दरबार में महाराजा मनुजेंद्र शाह की उपस्थिति में माला राज्य लक्ष्मी शाह और सुहागिन महिलाओं की ओर से तिलों का तेल पिरोया जाएगा। इसके बाद शाम को गाड़ू घड़ा तेल कलश यात्रा रवाना होगी जो रात्रि विश्राम के लिए बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की चेला चेतराम धर्मशाला ऋषिकेश पहुंचेगी। इसके बाद देवप्रयाग, श्रीनगर, कर्णप्रयाग होते हुए 10 अप्रैल को डिम्मर पहुंचेगी। यहां गांव में डिमरी पुजारियों की ओर से तेल कलश को श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में रखा जाएगा। दस दिनों तक भगवान लक्ष्मीनारायण के साथ ही तेल कलश की पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके बाद 20 अप्रैल को विधि विधान से तेल कलश यात्रा ज्योतिर्मठ के लिए रवाना होगी। यात्रा 22 अप्रैल को बदरीनाथ पहुंचेगी और 23 अप्रैल को विधि-विधान के साथ कपाट खुल जाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: इजरायल की नेगेव मशीन गन से भारतीय सेना की ताकत बढ़ी, पहली खेप भारत पहुंची
Next: ऑपरेशन प्रहार के तहत अल्मोड़ा पुलिस का सघन चेकिंग अभियान

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

कर्णप्रयाग मारपीट प्रकरण में चारों निहंगों को राहत, जिला एवं सत्र न्यायालय से मिली जमानत

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जुलाई
  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.