Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 3 नवम्बर को रजत जयंती के उपलक्ष्य में चलेगा व्यापक स्वच्छता अभियान
  • अल्मोड़ा

3 नवम्बर को रजत जयंती के उपलक्ष्य में चलेगा व्यापक स्वच्छता अभियान

RNS INDIA NEWS 02/11/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘राज्य स्थापना रजत जयंती सप्ताह’ के अंतर्गत 03 से 09 नवम्बर तक जनपद अल्मोड़ा में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में सोमवार 03 नवम्बर को प्रातः 08:00 बजे से 09:30 बजे तक व्यापक स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने नगर समेत अन्य स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाए जाने हेतु नोडल अधिकारियों की तैनाती की है। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में विभिन्न स्थानों पर अधिकारीगणों के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। प्रत्येक विभागीय अधिकारी को उनके संबंधित क्षेत्र में अभियान के सफल संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्वच्छता कार्यक्रम के तहत सिमकनी मैदान, माल रोड, एन.टी.डी., पाताल देवी मंदिर, विकास भवन, जिला चिकित्सालय परिसर, विवेकानंद पार्क, राजकीय मेडिकल कॉलेज, महिला पॉलीटेक्निक, आईटीआई परिसर, देवी मंदिर क्षेत्र, नगर पंचायत क्षेत्र तथा अन्य क्षेत्रों पर सफाई अभियान संचालित किया जाएगा। इस अवसर पर सभी विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, विद्यालयों के छात्र-छात्राएं एवं नागरिकों से स्वच्छता अभियान में सक्रिय रूप से प्रतिभाग करने की अपील की गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर स्वच्छता अभियान के माध्यम से जनपद को स्वच्छ, सुंदर एवं प्रेरणादायी बनाने का संकल्प लिया गया है। जिलाधिकारी ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे भी इस वृहद स्वच्छता कार्यक्रम में अपनी भूमिका अदा करें तथा अपने नगर, क्षेत्र, कस्बे तथा गांव को स्वच्छ बनाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को एक संकल्प के रूप में अंगीकार करें तथा इस कार्य में बढ़ चढ़कर भागीदारी करें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्लास्टिक के बंद बोरे में मिला महिला का सड़ा -गला शव
Next: कांग्रेसियों ने कहा शहीदों के सपने आज भी अधूरे

Related Post

IMG-20260622-WA0004_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.