Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • दो अप्रैल को पीएम मोदी की रुद्रपुर में रैली, 03 अप्रैल को नड्डा की पिथौरागढ़ और विकासनगर में रैली
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

दो अप्रैल को पीएम मोदी की रुद्रपुर में रैली, 03 अप्रैल को नड्डा की पिथौरागढ़ और विकासनगर में रैली

RNS INDIA NEWS 30/03/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तीन अप्रैल को राज्य में दो रैलियां करेंगे। उनकी पहली रैली पिथौरागढ़ जबकि दूसरी रैली विकासनगर में होगी। अगले दिन नड्डा हरिद्वार में रोड शो और साधु संतों के साथ बैठक करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो अप्रैल को रुद्रपुर में रैली का कार्यक्रम फाइनल होने के बाद अब भाजपा के अन्य स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम भी तय होने शुरू हो गए हैं। भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा तय कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि तीन अप्रैल को नड्डा सुबह पहले पिथौरागढ़ और फिर दिन में विकासनगर में जनसभा को संबोधित करेंगे। देर सांय वह पार्टी की कोर ग्रुप की बैठक में शामिल होंगे। दून में ही रात्रि विश्राम के बाद नड्डा अगले दिन चार अप्रैल को हरिद्वार में पार्टी के प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के पक्ष में रोड शो करेंगे। इसके साथ ही हरिद्वार में वह साधु संतों के साथ बैठक भी करेंगे।

प्रधानमंत्री कर सकते हैं राज्य में तीन रैलियां
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राज्य में तीन रैलियां हो सकती है। पार्टी ने सभी पांचों लोकसभा सीटों पर प्रधानमंत्री की एक- एक रैली का कार्यक्रम तैयार किया था। लेकिन अभी तक रुद्रपुर में एक ही रैली पर मुहर लगी है। हालांकि पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री की राज्य में तीन रैलियां हो सकती है। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी के अन्य स्टार प्रचारकों के दौरे भी तय किए जा रहे हैं। जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छह अप्रैल के बाद हरिद्वार में जनसभा के लिए पहुंचने की उम्मीद है। इसके साथ ही अन्य नेताओं के कार्यक्रम भी जल्द तय कर लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि फिल्म अभिनेत्री कगना रनौत की भी राज्य में रैली आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आयुर्वेद विभाग पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए
Next: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, हत्या का केस

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मसूरी में होम स्टे के कमरे में मृत मिली महिला इंजीनियर

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.