Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 1.85 करोड़ की ठगी करने वाला फरार आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

1.85 करोड़ की ठगी करने वाला फरार आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/07/2025
default featured image

अल्मोड़ा। एसएसपी देवेन्द्र पींचा के सख्त निर्देशों के तहत अल्मोड़ा पुलिस अपराधियों पर लगातार शिकंजा कस रही है। इसी क्रम में भतरौजखान पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1.85 करोड़ रुपये की ठगी के आरोपी को दिल्ली के लाजपत नगर से गिरफ्तार किया है। विगत 27 अक्टूबर 2024 को पंकज प्रकाश नामक व्यक्ति ने भतरौजखान थाने में तहरीर दी कि वर्ष 2021 से आरोपी विपिन चमोली ने उसे फार्मा कंपनी में अधिक मुनाफे का झांसा देकर करीब 88 लाख रुपये निवेश के नाम पर ठग लिए। कुछ राशि लौटाने के बाद आरोपी ने 29 लाख रुपये हड़प लिए थे। मामले में भतरौजखान थाने में एफआईआर संख्या 42/2024 दर्ज की गई थी। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी ने न केवल वादी, बल्कि अन्य सात लोगों से भी इसी तरह कुल 1.85 करोड़ रुपये की ठगी की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए थे। अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह और सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी रही। ठगी के इस आरोपी ने पहचान और ठिकाने लगातार बदलते हुए पुलिस को चकमा देने की कोशिश की, लेकिन सर्विलांस सेल की मदद से पुलिस को शनिवार, 5 जुलाई की शाम लाजपत नगर, दिल्ली से उसे गिरफ्तार करने में सफलता मिली। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विपिन चमोली (29 वर्ष), निवासी जुगड़गांव, न्यू टिहरी, टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है, जो वर्तमान में दक्षिण पुरी, अंबेडकर नगर, दक्षिण दिल्ली में रह रहा था। कार्रवाई में उपनिरीक्षक मीना आर्या, हेड कांस्टेबल राजा राम, कांस्टेबल नीरज पाल और सर्विलांस सेल के कांस्टेबल बलवंत प्रसाद शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मेडिकल एजुकेशन में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रो. नीतिका कौशल को मिला देवभूमि राष्ट्रीय रत्न अवार्ड
Next: रुद्रप्रयाग में मल्टीलेवल पार्किंग का काम शुरू

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

बहुउद्देशीय शिविरों में 483 लाभार्थियों ने लिया योजनाओं का लाभ

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

बोर्ड परीक्षाओं को पारदर्शी एवं नकलविहीन बनाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

शिक्षा संकाय में साप्ताहिक सामुदायिक कार्यशाला का आयोजन

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 फरवरी
  • बहन पर टिप्पणी से भड़का दोस्त, पत्थर से कुचलकर कर दी किशोर की हत्या
  • मिर्जापुर सादात गांव में दो परिवारों में संघर्ष
  • बहुउद्देशीय शिविरों में 483 लाभार्थियों ने लिया योजनाओं का लाभ
  • नौकरी का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा
  • डीएम जैन ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व जन-जागरूकता पर दिए निर्देश

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.