Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मेडिकल एजुकेशन में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रो. नीतिका कौशल को मिला देवभूमि राष्ट्रीय रत्न अवार्ड
  • देहरादून

मेडिकल एजुकेशन में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रो. नीतिका कौशल को मिला देवभूमि राष्ट्रीय रत्न अवार्ड

RNS INDIA NEWS 06/07/2025
rns featured image new

देहरादून। देवभूमि की धरती पर शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित करने के उद्देश्य से शनिवार को इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), उत्तराखंड स्टेट सेंटर में “देवभूमि राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार समारोह” का आयोजन किया गया। यह आयोजन इंस्टीट्यूट फॉर सोशल रिफॉर्म्स एंड हायर एजुकेशन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि वन मंत्री सुबोध उनियाल ने रासबिहारी बोस सुभारती विश्वविद्यालय की डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रोफेसर नीतिका कौशल को मेडिकल एजुकेशन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए “देवभूमि राष्ट्रीय रत्न अवार्ड” से सम्मानित किया। प्रो. कौशल को यह सम्मान चिकित्सा शिक्षा में उनके निरंतर नवाचार, शोध, और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए गए योगदान के लिए प्रदान किया गया।

समारोह में विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, नवाचार, सामाजिक सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में ट्रस्ट के संस्थापक डॉ. अतुल शर्मा ने संस्थान की गतिविधियों की जानकारी दी, वहीं सचिव डॉ. रेशु गुप्ता ने अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का संचालन गौरी शर्मा ने किया, जबकि मंच समन्वय की जिम्मेदारी गीत शर्मा ने निभाई।

इस अवसर पर आईईआई उत्तराखंड स्टेट सेंटर के अध्यक्ष एनके यादव, एचके उप्रेती, पतंजलि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतेंद्र मित्तल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: योग प्रशिक्षकों के 117 अस्थाई पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू
Next: 1.85 करोड़ की ठगी करने वाला फरार आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.