Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने महिलाओं के वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए रिज़र्व बैंक इनोवेशन हब के साथ की साझेदारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने महिलाओं के वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए रिज़र्व बैंक इनोवेशन हब के साथ की साझेदारी

30/03/2022
बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने महिलाओं के वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए रिज़र्व बैंक इनोवेशन हब के साथ की साझेदारी

देहरादून : भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंकों में से एक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने देश में महिलाओं के वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, रिज़र्व बैंक इनोवेशन हब (आरबीआईएच) के साथ साझेदारी की घोषणा की है।  

आरबीआईएच ने “स्व-नारी“ के नाम से लैंगिक एवं वित्तीय सेवाओं से संबंधित एक कार्यक्रम की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को केंद्र में रखते हुए, तकनीक की मदद से उनकी वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा उन्हें स्वावलंबी बनाना है।

आरबीआईएच ने इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए ’स्व-नारी टेकस्प्रिंट’ के प्रथम संस्करण की शुरुआत की है, तथा बैंक ऑफ़ बड़ौदा भी लैंगिक असमानता को दूर करने के लिए डिजिटल समाधान तैयार करने के लिए स्केल-अप पार्टनर के रूप में इसमें अपना सहयोग दे रहा है.

टेकस्प्रिंटस समस्या-समाधान हेतु ऐसे सत्र हैं, जो तकनीक की मदद से जटिल समस्याओं के समाधान के लिए नवोन्मेषिता और परस्पर सहयोग को बढ़ावा देते हैं। स्व-नारी टेकस्प्रिंट का मुख्य उद्देश्य तकनीक का उपयोग करके भारत में महिलाओं के वित्तीय समावेशन की स्थिति को बेहतर बनाना है और यह महिलाओं द्वारा शुरू किए गए स्टार्ट-अप्स तथा तकनीकी क्षेत्र में महिलाओं को बढ़ावा देने वाले मंच के रूप में काम करेगा, जो भारत में निम्न एवं मध्यम आय वर्ग की वंचित महिलाओं और उनके स्वामित्व वाले उद्यमों के लिए स्मार्ट, रचनात्मक एवं सस्टनेबल समाधान तैयार करेगा. ’स्व-नारी टेकस्प्रिंट’ का आयोजन 18 अप्रैल से 22 अप्रैल, 2022 के दौरान किया जाएगा।

इस अवसर पर, श्री विक्रमादित्य सिंह खीची, कार्यपालक निदेशक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा, ने कहा, “तकनीक की मदद से देश की गंभीर समस्याओं का समाधान का विचार सचमुच बेहद प्रभावशाली है. बैंक ऑफ़ बड़ौदा को आरबीआईएच की ’स्व-नारी टेकस्प्रिंट’ पहल में अपना सहयोग देने पर गर्व है, जो भारत में लैंगिक असमानता को दूर करने में बेहद मददगार है। नवोन्मेषिता एवं परस्पर-सहयोग पर केंद्रित इस मुहिम से महिलाओं के लिए सर्वोत्तम परिणाम सुनिश्चित होंगे, जो उनके वित्तीय समावेशन में गति लाएगा और इससे देश में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।”

स्व-नारी टेकस्प्रिंट देश के फिनटेक, वित्तीय सेवा प्रदाताओं, नवप्रवर्तकों और विषय-विशेषज्ञों को एकजुट करेगा, ताकि इसके माध्यम से सभी के सहयोग और परस्पर विचार-विमर्श के माध्यम से विशिष्ट समस्याओं का समाधान निकाला जा सके तथा वास्तविक समय में प्रोटोटाइप सॉल्यूशन की कोडिंग की जा सके।

इस संबंध में 7 ऐसी समस्याओं की पहचान की गई है एवं उनका विवरण तैयार किया गया है, तथा इनमें भागीदारी के लिए 2 इवेंट ट्रैक उपलब्ध कराए गए हैं। एक ट्रैक उपयोगकर्ताओं द्वारा परीक्षण एवं सत्यापन के लिए उपयोगी पर्याप्त सुविधाओं के साथ न्यूनतम व्यवहार्य उत्पाद (एमवीपी) बनाने पर केंद्रित होगा। दूसरा ट्रैक अन्य लोगों के सहयोग से समस्याओं को हल करने और प्रोटोटाइप तैयार करने पर केंद्रित होगा। इस संबंध में पंजीकरण की प्रक्रिया www.swanaritechsprint.in पर जारी है।

आरबीआईएच ने “जेंडर एंड फाइनेंस इन इंडिया“ शीर्षक से एक श्वेतपत्र भी जारी किया है जो स्व-नारी टेकस्प्रिंट का समर्थन करता है, और यह www.swanaritechsprint.in उपलब्ध है।  

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एसबीआई कार्ड ने भारत के अग्रणी अंतर्राष्ट्रीय गोर्मे कार्ड को लॉन्च करने के लिए नेचर्स बास्केट के साथ साझेदारी की
Next: देहरादून।। सभी प्रत्‍याशियों को विधानसभा चुनाव में हुए खर्च का ब्‍यौरा देने के निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • उत्तराखंड की वीरभूमि में सेना पर सवाल उठाने वालों को जनता नहीं करेगी स्वीकार : महेश नयाल
  • चितई में चला स्वच्छता अभियान, मंदिर परिसर और आसपास की गई सफाई
  • दर्जामंत्री पिलख्वाल ने हस्तशिल्प और हथकरघा से जुड़ी महिलाओं की सुनीं समस्याएं
  • स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत
  • कांचुला पुल के पास कार खाई में गिरी; एक की मौत, दो घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.