Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार डा. धन सिह नेगी ने चंबा ब्लाक में चलाया जन संपर्क अभियान, ग्रामवासियों ने किया भव्य स्वागत
  • उत्तराखंड
  • टिहरी

टिहरी विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार डा. धन सिह नेगी ने चंबा ब्लाक में चलाया जन संपर्क अभियान, ग्रामवासियों ने किया भव्य स्वागत

30/03/2022
टिहरी विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार डा. धन सिह नेगी ने चंबा ब्लाक में चलाया जन संपर्क अभियान, ग्रामवासियों ने किया भव्य स्वागत

नई टिहरी : टिहरी विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार डा. धन सिह नेगी ने रविवार को चंबा ब्लाक के दर्जनभर गांवों में जन संपर्क अभियान चलाया। इस मौके पर ग्रामीणों से रूबरू होते हुये नेगी ने पांच सालों में किए गए विकास कार्यों के आधार पर वोट मांगे हैं।

डा. नेगी जनसंपर्क अभियान के तहत चम्बा ब्लॉक के दिवाड़ा गाव में पहुंचे। जहां पर ग्रामवासियों ने भव्य स्वागत किया। इसके बाद माणदा, नकोट, छाती, कोटी, फैगुल, तुंगोली, जगेठी-टिंगरी, खाल-खण्डकरी, बनगोली, मणोगी, कैंछू, कोटद्वारा, दिगोठि ग्रामों का गहन भ्रमण किया।

दिवाड़ा व नकोट में डा. नेगी ने कहा कि मेरे साथ भाजपा ने अन्याय किया है, मैंने पांच साल तक जनता की सेवा की और एक आयातित नेता के लिए मेरा टिकट काटा गया। मैं कांग्रेस नेतृत्व का आभारी हूं। उन्होंने मुझे गले लगाया और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का टिकट दिया। पांच साल के कार्यक्रम में मैंने जरूरतमंदों और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की अपनी ओर से पूरी कोशिश की।

सड़क, बिजली व पानी के कामों के साथ लगातार विधानसभा में प्रश्न लगाकर जन समस्याओं के समाधान के लिए सरकार को मजबूर किया। लगातार पांच सालों तक जनता के सुख-दुख में साथ रहा। इस मौके पर उनके साथ चम्बा की नगर पालिका अध्यक्ष सुमना रमोला, नई टिहरी की पालिकाध्यक्ष सीमा कृषाली, पूर्व पालिका अध्यक्ष विक्रम पंवार, पूर्व जेष्ठ प्रमुख साब सिंह सजवाण, नरेन्द्र चंद रमोला, जगदम्बा प्रसाद बेलवाल, अरविंद मोहन सकलानी, रजनी भट्ट, शीवी भण्डारी, महाजन सिह पंवार, धनवीर सिह नेगी, अमर देव बडोनी, अमर सिंह, पंचम मखलोगा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: Uttarakhand Crime । पत्नी के रहते ही पति ने किया ये काम, आवाज़ उठाने पर दिया तीन तलाक़
Next: Tehri Garhwal । आत्मा परियोजना के तहत बीज बचाओ आंदोलन के प्रणेता जड़धारी हुए सम्मानित

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.