Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड : मृतक भाई का शव लेने गया छोटा भाई भी लापता, पुलिस से गुहार
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत

उत्तराखंड : मृतक भाई का शव लेने गया छोटा भाई भी लापता, पुलिस से गुहार

30/03/2022
उत्तराखंड : मृतक भाई का शव लेने गया छोटा भाई भी लापता, पुलिस से गुहार

चम्‍पावत : चंपावत जिले के एक युवक की चेन्नई में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव लेने गया भाई भी संदिग्ध परिस्थितियों में तमिलनाडु के ही निगलपट्टी जिले के थाने से चार दिन से लापता है। अब सबसे बड़े भाई ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, जागेश्वर विधायक गोविंद कुंजवाल से मदद मांगी है।

मामला डीजीपी उत्तराखंड अशोक कुमार, डीआईजी कुमाऊं नीलेश आनंद, एसपी चंपावत देवेंद्र पींचा तक पहुंच गया है। एसपी चंपावत के अनुसार युवक की मौत हादसे में हुई है, उसका सीसीटीवी फुटेज वहां के पुलिस अधिकारी द्वारा भेजा गया है, जबकि शव लेने गया भाई भी चार दिन से लापता है।

गुरुग्राम में नौकरी कर रहे सबसे बड़े भाई ने वहां जाने खुद की जान को खतरा बताया है। साथ ही शव दिलाने व दूसरे भाई का पता लगाने की गुहार लगाई है।

चंपावत के पाटी ब्लॉक अंतर्गत देवीधुरा क्षेत्र के बनोली निवासी पानदेव शर्मा के अनुसार उसका छोटा भाई प्रमोद चंद्र शर्मा तमिलनाडु में नौकरी करता था, जो 23 अक्टूबर को एसआरएम हॉस्पिटल में भर्ती था। परवीन नामक महिला ने 26 अक्टूबर को बताया कि उसकी मौत हो गई है।

महिला के साथ आर्यन नामक कोई व्यक्ति भी था। उसके बाद पानदेव ने सबसे छोटे भाई विपिन शर्मा को यहां से देखरेख के लिए भेजा।

26 अक्टूबर एसआरएम अस्पताल में 10 बजे भाई की मौत हो गयी। यह जानकारी विपिन ने फ़ोन पर दी थी। 27 अक्टूबर को 6:30 बजे से विपिन से संपर्क नहीं हो पा रहा है। आशंका जताई कि प्रमोद के साथ अनहोनि हुई है और विपिन का मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है।

पानदेव ने भाई प्रमोद की मौत के कारणों का पता लगाने व महिला का पता लगाकर उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है। साथ ही गायब विपिन का भी पता लगाकर सहायता करने की अपील की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: Uttarakhand । SP ने किया 15 दरोगाओं का तबादला, विधान सभा चुनाव को देखते हुए लिया गया ये फैसला
Next: कक्षाओं में प्रवेश के लिए सीटें न बढ़ाने से आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने टनकपुर डिग्री कॉलेज में की तालाबंदी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा चढ़ा मौसम की भेंट, जनसभा में पहुंचे समर्थकों के हाथ लगी मायूसी
  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.