Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • युवती को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म के तीन आरोपियों पर कोर्ट के आदेश पर मुकदमा
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म के तीन आरोपियों पर कोर्ट के आदेश पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 19/12/2023
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। युवती को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म के तीन आरोपियों के खिलाफ पीड़िता की सीधी शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। उसने मामले को लेकर कोर्ट में अपील की। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कैंट थाना क्षेत्र निवासी युवती ने कोर्ट में अपील की। कहा कि जून 2021 में उसकी मुलाकात मैक्स अस्पताल परिसर में अनिल निवासी आत्मानगर भिवानी रोड, जींद हरियाणा से हुई। दोनों के बीच बातचीत होने लगी। आरोपी ने पीड़िता से शादी का झांसा दिया। आरोप है कि इसके बाद अलग-अलग होटलों में ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस बीच एक दिन पीड़िता आरोपी के साथ उसकी कार में कार में थी। कार में मोबाइल छोड़कर आरोपी दुकान पर चला गया। तब आरोपी अनिल के फोन पर एक फोन आया। पीड़िता ने उठाया तो सामने से एक महिला बोली। उसने खुद को अनिल की पत्नी बताया। कहा कि उनकी बेटी भी है। तब पीड़िता को आघात लगा। आरोप है कि इसके बाद अनिल उसकी निजी पलों की वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। इस बीच पीड़िता को एक अनजान नंबर से वीडियो कॉल आई। उसने अपना नाम जयवीर निवासी निडानी जींद बताया। आरोप है कि उसने पीड़िता को कहा उसकी अश्लील वीडियो अनिल ने उसे दी है। जिसे पीड़िता को भेजते हुए जबरन मिलने बुलाया और दुष्कर्म किया। आरोप है कि इसके कुछ समय बाद अनिल के एक अन्य परिचित अजय निवासी निडानी जींद हरियाणा ने भी ऐसा किया। आरोप है कि इसके बाद पीड़िता के खिलाफ हरियाणा में एक मुकदमा आरोपियों ने दर्ज करा गया। उसमें तीनों ने जमानत भी कराई। पीड़िता की अपील पर कोर्ट ने कैंट थाना पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। इंस्पेक्टर जीसी शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मूल निवास 1950 को लागू करे सरकार:उक्रांद
Next: केरल में कोरोना के बढ़ते आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन, एक दिन में 115 नए केस

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
  • प्रथम सेमेस्टर का रजिस्ट्रेशन पोर्टल दोबारा खोलने की मांग, सौंपा ज्ञापन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.