Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • बागेश्वर: युवती ने प्रपोजल ठुकराया तो लडक़े ने किया जानलेवा हमला
  • बागेश्वर

बागेश्वर: युवती ने प्रपोजल ठुकराया तो लडक़े ने किया जानलेवा हमला

RNS INDIA NEWS 12/02/2021
default featured image

बागेश्वर। कोतवाली पुलिस क्षेत्र के तहत एक प्रेमी ने प्रपोजल ठुकराने के बाद युवती पर जानलेवा हमला कर दिया। युवती की चीख पुकार सुनकर घर के अन्य सदस्य मौके पर आ गए। उनके साथ हुई छीना-झपटी में प्रेमी भी घायल हो गया। पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र कपकोट में भर्ती कराया। जहां से डाक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। डाक्टरों के अनुसर उनकी हालत में सुधार हो रहा है। वहीं, पुलिस ने आरोपी प्रेमी समेत एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार खानपुर गुजर, सहारनपुर निवासी ओमपुरी 37 वर्ष पुत्र प्रेम सिंह पर आरोप है कि वह स्थानीय एक युवती से एकतरफा प्यार करने लगा। गुरुवार की शाम दूसरे आरोपी स्थानीय निवासी राजेंद्र सिंह के साथ युवती के घर पर धमक गया। युवती के परिजन उसे घर में देख घबरा गए और उसने सीधे शादी का प्रस्ताव रख दिया। युवती ने शादी से इनकार किया तो युवक ने चाकू से उसके पेट पर हमला कर दिया। हालांकि युवती इस हमले में बालबाल बच गई, लेकिन उसके बाद युवक ने उसके गले पर चाकू मार दिया और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने उससे चाकू छीनने की नाकाम कोशिश की। इस जद्दोजहद में वह भी घायल हो गया, जबकि उसका साथी राजेंद्र वहां से भाग गया। युवती के भाई ने पुलिस को तत्काल सूचना दी और थानाध्यक्ष दलबल के साथ गांव पहुंच गए। पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पहुंचाया। जहां से डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। यहां उनका इलाज चल रहा है। डाक्टरों के अनुसार युवती के गले में 15 टांके लगाए गए हैं। इधर, थानाध्यक्ष मदन लाल ने बताया कि आरोपित कथित प्रेमी और उसके साथी राजेंद्र पर 307, 506, 120 बी में मुकदमा दर्ज किया है। उधर, घटना के बाद गांव में सनसनी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सूख गई मेकांग नदी, चीन ने बांध बनाकर रोका पांच देशों का पानी, 7 करोड़ लोग प्रभावित
Next: आजाद के बाद राज्यसभा में खड़गे होंगे विपक्ष के नेता

Related Post

default featured image
  • बागेश्वर

नगर पंचायत गरुड़ को मिला अपना भवन

RNS INDIA NEWS 28/01/2026 0
default featured image
  • बागेश्वर

आठ दिवसीय उत्तरायणी मेले का रंगारंग समापन

RNS INDIA NEWS 20/01/2026 0
default featured image
  • बागेश्वर

ई-ऑफिस का संचालन नहीं करने वाले अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 17/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.