Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • युवती ने पति समेत तीन पर दर्ज कराया रेप का केस
  • हरिद्वार

युवती ने पति समेत तीन पर दर्ज कराया रेप का केस

RNS INDIA NEWS 31/01/2022
rns featured image new

रुड़की।  दस महीने पहले क्षेत्र की युवती ने धर्म परिवर्तन कर लक्सर के युवक से शादी कर ली। सात माह की गर्भवती होने के बाद वह पति को छोड़ मायके चली गई। अब युवती ने पति समेत तीन पर रेप का केस दर्ज कराया है। उधर, पति ने भी पत्नी का गर्भपात कराने के आरोप में मुकदमा लिखवाया है। लक्सर के एक गांव की युवती पिछले साल नगर के एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने आती थी। इस दौरान कस्बे में रह रहे दूसरे पक्ष के युवक से उसका प्रेम हो गया। करीब दस महीने पहले युवती ने लक्सर में धर्म परिवर्तन कर प्रेमी से शादी कर ली और अपने परिजनों को पंजाब में नौकरी लगने की बात कहकर पति के घर लक्सर में रहने लगी। सात महीने की गर्भवती होने पर युवती मायके आ गई। इसके बाद युवती ने पति और उसके दो दोस्तों पर बहला फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराने और रेप करने का आरोप लगाते हुए एसीजेएम लक्सर कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया था। कोर्ट ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश लक्सर पुलिस को दिए थे। पुलिस ने उसके पति रविंद्र पुत्र योगेंद्र निवासी केशवनगर लक्सर तथा उसके दो अज्ञात साथियों पर मुकदमा दर्ज किया है। उधर, युवती के पति रविंद्र ने भी कोतवाली में प्रार्थनापत्र दिया था। उसका आरोप था कि ससुरालियों ने उसकी पत्नी का जबरन गर्भपात कराया है। इस पर आपत्ति करने पर उन्होंने उसके साथ मारपीट की है। कोतवाल यशपाल सिंह ने बताया कि तहरीर पर अब्बास, सत्तार, इमरान, सईद हसन, रहनुमा, अकबरी व शहजादी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों मामलों की जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पॉजिटिव आने वालों को बॉर्डर से वापस भेजा
Next: अल्मोड़ा विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी विनय किरौला और उनकी टीम ने किया प्रचार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.