Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • युवाओं को सुनहरा मौका देगा अग्निपथ: धामी
  • देहरादून

युवाओं को सुनहरा मौका देगा अग्निपथ: धामी

RNS INDIA NEWS 16/06/2022
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न शहरों में अग्निपथ भर्ती योजना के खिलाफ बेरोजगार युवकों ने गुरुवार को जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। बेरोजगारों के विरोध के बीच सीएम पुष्कर सिंह धामी सामने आए हैं। कहा कि सरकारी विभागों की भर्तियों में अग्निवीरों को प्राथमिकता दी जाएगी।बताया कि पुलिस, आपदा प्रबंधन, चारधाम प्रबंधन आदि विभागो में अग्निवीरों को प्राथमिकता दी जाएगी।
सीएम धामी ने बताया कि अग्निवीरों के लिए उत्तराखंड सरकार जल्द ही एक नियमावली बनाने जा रही है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया है कि वह आगे आएं और भारी संख्या में अग्निवीर बने। देश के सभी राज्यों से अग्निवीरो को 4 साल बाद सेवा में वरीयता देने की व्यवस्था करने की अपील भी की।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की इस योजना से बेरोजगारों का सेना में भर्ती होने का सपना पूरा होगा। गुरुवार का आयोजित प्रेस वार्ता में बाेलते हुए सीएम धामी ने कहा कि यह बहुत ही गर्व की बात है उत्तराखंड से भारी संख्या में युवा सेना के तीनों अंगों सहित पैरा मिलिट्री फाेस में तैनात हैं। कहा कि उत्तराखंड के युवा देश की सेवा में जुटे हुए हैं। सीएम धामी ने कहा कि अग्निपथ योजना से बेरोजगारों का सपना पूरा होगा।

सीएम धामी ने कहा कि सेना की चार साल की नौकरी के बाद युवाओं  के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। सेना में अपनी सेवाएं देने वाले युवाओं का उत्तराखंड सरकार में नौकरी के वक्त प्राथमिकता भी दिया जाएगा। कहा कि सैनिकों के हित के लिए सरकार की ओर से हरसंभव कदम उठाया जाएगा। अग्निपथ भर्ती योजना पर बोलते सीएम धामी ने कहा कि इस योजना से भारतीय सेना को मजबूती मिलेगी। भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमा पहले से और ज्यादा बेहतर होगी।  बताया कि इस योजना से तकनीकि क्षेत्र में भी सेना मजबूत होगी। देश की तहर आंख उठाने वाले दुश्मनों को सटीक और करारा जवाब मिलेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: किशोरी के अपहरण का मुकदमा दर्ज
Next: बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने राजभवन कूच किया

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-30 at 20.43.12_11zon
  • देहरादून

आईओएल की प्रथम खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
  • रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.