Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • युवाओं के भविष्य को लेकर केंद्र सरकार तत्पर : भाजपा
  • देहरादून

युवाओं के भविष्य को लेकर केंद्र सरकार तत्पर : भाजपा

RNS INDIA NEWS 21/06/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि केंद्र सरकार प्रतियोगी युवाओं के भविष्य की रक्षा के लिए तत्पर है। उन्होंने कांग्रेस का प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को भड़काऊ कदम करार दिया है।
चौहान ने कहा कि यूजीसी नेट में धांधली की शिकायत मिलते ही केंद्र सरकार ने तत्काल परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया और सीबीआई जांच की संस्तुति की है। नीट को लेकर भी केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने आश्वस्त किया है कि किसी भी युवा के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि स्वस्थ प्रतियोगी वातावरण बनाने की दिशा में सरकार हर संभव कोशिश कर रही है। नई शिक्षा नीति भी उसी का हिस्सा है। कहा कि देश के बुद्धिजीवी और यहां तक कि विदेश में भी नई शिक्षा नीति को सराहा गया है, लेकिन कांग्रेस पुराने परिवेश से बाहर निकालना नहीं चाहती।
चौहान ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का प्रदेश में भर्ती घोटालों को लेकर दिए बयान को दृष्टिदोष बताया। कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने न केवल भर्ती घपलों पर विराम लगाया, बल्कि आरोपियों को सलाखों के पीछे भी भेजा। इसके साथ ही भविष्य में ऐसी संभावना न हो इसके लिए कड़ा नकल कानून भी बनाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि नेट और नीट की परीक्षा को लेकर कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व की चिंता सिर्फ आडंबर है और पेपरलीक के मुख्य आरोपी अपने सहयोगी दल राजग से संबंध को हटाने के लिए साज़िश मात्र है। घोटोले कांग्रेस की देन रही और कई मामलों में वह घोटालेबाजों के साथ भी रही।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नीट, नेट पेपर लीक प्रकरण में बड़ा आंदोलन शुरू करेगी कांग्रेस : करन माहरा
Next: क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट करने का झांसा देकर ठगे 92 हजार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

पूर्व सैनिकों को आपदा प्रबंधन तंत्र से जोड़ा जाएगा

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

विश्वविद्यालयों में साइबर सुरक्षा के हो पुख्ता इंतजाम : डॉ. धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

पुलिस मुठभेड़ में भट्टोवाला फायरिंग के बदमाश गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा
  • प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी
  • यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई
  • रानीखेत-मजखाली में औषधि विभाग का औचक निरीक्षण, एक मेडिकल स्टोर की बिक्री रोकी
  • मानव तस्करी विषय पर अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण एवं मासिक बैठक आयोजित
  • सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत निकाली गई बाइक रैली
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.