Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • युवक व युवती ने लगाई चंडी पुल से गंगा में छलांग
  • हरिद्वार

युवक व युवती ने लगाई चंडी पुल से गंगा में छलांग

RNS INDIA NEWS 20/09/2020
rns featured image new

हरिद्वार। हरिद्वार नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित चंडी पुल से एक युवक और युवती ने गंगा में छलांग लगा दी। पुल पर रखे बैग से एक महिला की आईडी बरामद की गई है। पुलिस गंगा में दोनों की तलाश कर रही है।  जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र के चंडी घाट पुल से शनिवार सुबह एक युवक और युवती ने गंगा में छलांग लगा दी। दोनों को गंगा में कूदते देख पुल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर कुछ ही देर में नगर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए युवक और युवती की शिनाख्त करने की कोशिश की गई। लेकिन पुलिस को इसमें कोई सफलता नहीं मिल सकी। पुल पर रखे एक बैग से महिला की आईडी प्राप्त की गई। नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि एक युवक और युवती ने चंडी पुल से छलांग लगाई है। यह कौन थे अभी इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुल पर रखे एक बैग से लक्ष्मी पत्नी राजेंद्र निवासी जवाहर नगर सोनीपत हरियाणा की आईडी प्राप्त हुई है। अभी इस बात के भी प्रमाण नहीं मिले हैं कि इसी महिला ने किसी अन्य युवक के साथ गंगा में छलांग लगाई है। पुलिस लोगों से पूछताछ करते हुए जानकारी जुटाने में लगी है। गंगा में दोनों की तलाश की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राज्य महिला आयोग में होगी प्रतिदिन पांच सुनवाई
Next: निजी अस्पतालों में आयुष्मान योजना के तहत उपलब्ध नहीं हो रहे कोरोना मरीजों को लगने वाले महंगे इंजेक्शन

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

वनकर्मियों पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार, पांच सौ के जाली नोट भी बरामद

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
IMG-20260628-WA0006_11zon
  • हरिद्वार

केतन के परिजनों से मिलने जा रहे सांसद चंद्रशेखर और विधायक उमेश को हरिद्वार पुलिस ने रोका, धक्का मुक्की के बाद धरने पर बैठे

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.