Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • युवक से सवा लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी
  • हरिद्वार

युवक से सवा लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी

RNS INDIA NEWS 13/01/2022
default featured image

रुड़की। लक्सर में जिम का सामान बेचने वाले युवक का सामान खरीदने का लालच देकर उससे सवा लाख रुपये से अधिक की ऑनलाइन ठगी कर ली गई। ठगी का अहसास होने के बाद युवक ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लक्सर निवासी युवक गुरप्रीत सिंह बॉडी बिल्डिंग प्रोडक्ट बेचने का काम करता है। उसने ऑनलाइन साइट ओएलएक्स पर भी अपना अकाउंट बना रखा है। इसी चार जनवरी को एक व्यक्ति ने उसे फोन किया और कुछ सामान खरीदने की इच्छा जताई। गुरप्रीत ने सामान के कुल मूल्य 14,500 रुपये बताकर ऑनलाइन भुगतान करने को कहा। इस पर खरीदने वाले ने गुरप्रीत को एक बारकोड स्कैनर भेजा और कहा कि इसे स्कैन करने से पैसे उसके खाते में आ जाएंगे। गुरप्रीत में जैसे ही बारकोड स्कैन किया, वैसे ही उसके खाते से चार पांच बार मे 1,37,000 की रकम निकल गई। इस पर गुरप्रीत ने दूसरे व्यक्ति से बात कर अपनी रकम वापस भेजने को कहा, तो वह टालमटोल करने लगा। बाद में उसने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। इस पर गुरप्रीत को ठगी का अहसास हुआ तो उसने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गंगा में प्रवाहित किए जा रहे रहे प्रदूषित अपशिष्ट पर यूकेडी ने सौंपा ज्ञापन
Next: किशोरी से छेड़छाड़-अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने में एक गिरफ्तार, एक फरार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.