Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • युवक से पैसे व मोबाइल लूट के तीनों आरोपित सामान सहित गिरफ्तार
  • देहरादून

युवक से पैसे व मोबाइल लूट के तीनों आरोपित सामान सहित गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 20/07/2021
rns featured image new

देहरादून। डालनवाला क्षेत्र के युवक से मोबाइल, पैसे व मोबाइल लूट के तीन आरोपितों को क्लेमेनटाउन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों के पास से लूट का सामान बरामद कर लिया गया है। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि रविवार को मनोज कुमार निवासी सर्कूलर रोड डालनवाला ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी विनय कुमार नामक व्यक्ति से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। विनय कुमार कुछ दिनों से मनोज कुमार से वाट्सएप से बातचीत कर रहा था। शनिवार को आरोपित ने मनोज को मिलने के लिए लालपुल पर बुलाया था। इस दौरान उसके साथ सूरज रावत नामक युवक भी था। आरोपित घूमने के बहाने मनोज को पीपलेश्वर मंदिर के जंगल की तरफ ले गए। योजना के मुताबिक उनका तीसरा साथी विकास कुमार भी मौजूद था। तीनों ने मनोज कुमार को चाकू दिखाकर स्कूटी, 1500 रुपये व मोबाइल लूट लिया और फरार हो गए। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए एसओ धर्मेंद्र सिंह रौतेला की देखरेख में एक टीम का गठन किया गया। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपितों को हरिद्वार रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपितों की पहचान विनय कुमार निवासी कोकरपुर छजलेट मुरादाबाद वर्तमान निवासी ओगलभट्टा क्लेमेनटाउन, सूरज रावत निवासी कोलरी ब्लाक बीरोखाल पौड़ी गढ़वाल वर्तमान निवासी प्रवीण पाल पित्थूवाला खुर्द पटेलनगर और विकास कुमार निवासी चांदपुर जिला बिजनौर वर्तमान निवासी ओगल भट्टा क्लेमेनटाउन के रूप में हुई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सफाई कर्मियों का अनिश्चितकालीन कार्यबहिष्कार शुरू, बारिश में किया प्रदर्शन
Next: वैक्सीन की दोनों डोज लेने वाले बिना कोरोना जांच के कर सकेंगे उत्तराखंड में प्रवेश

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.