Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • युवक से मारपीट कर स्कूटर लूटा
  • हरिद्वार

युवक से मारपीट कर स्कूटर लूटा

RNS INDIA NEWS 15/01/2023
default featured image

हरिद्वार। ज्वालापुर में युवती से छेड़छाड़ के बाद रात को हुआ बवाल जैसे-तैसे शांत हुआ ही था कि रविवार सुबह एक बार फिर उस वक्त बड़ा बवाल होते होते टल गया जब वाल्मीकि बस्ती में पेट्रोल पंप पर पहुंचे स्कूटर सवार युवक की दूसरे समुदाय के युवकों ने पिटाई करते हुए स्कूटर छीन लिया। आनन-फानन में पुलिस के हरकत में आने के बाद आरोपी स्कूटर छोड़कर फरार होने में कामयाब रहे। इधर, पीड़ित युवक के पिता की शिकायत पर पांच युवकों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वहीं, देर रात हुए बवाल को लेकर भी बाजार चौकी प्रभारी सुनील रमोला की तरफ से पचास से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। एहतियात के तौर पर क्षेत्र में पीएसी-पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। शनिवार देर रात वाल्मीकि बस्ती के युवकों ने पास के ही मोहल्ला पांवधोई में लाठी डंडों से लैस होकर पहुंचकर दुकानों में तोड़फोड़ करते हुए वर्ग विशेष के लोगों की पिटाई कर दी थी। पूरे बाजार में अफरातफरी मच गई थी। देखते ही देखते दुकानों के शटर गिरते चले गए थे। इधर, एकत्र हुए लोगों ने दो युवकों को पकड़कर उनकी धुनाई कर दी थी लेकिन अधिकांश हमलावर फरार होने में कामयाब रहे थे। आरोप था कि युवती से छेड़छाड़ को लेकर वाल्मीकि बस्ती के युवकों ने हमला किया था। बवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जैसे तैसे माहौल संभाला था। देर रात तक दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए कोतवाली कैंपस में डटे रहे थे। देर रात कोई हल न निकलता देख चौकी प्रभारी सुनील रमोला की तरफ से वर्ग विशेष के लोगों की दुकानों में तोड़फोड़ कर मारपीट करने, पुलिस के कार्य में बाधा डालने समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था।
पुलिस अभी आरोपियों को चिह्नित करने की तैयारी में ही जुटी थी कि सुबह के वक्त वाल्मीकि बस्ती में पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने पहुंचे युवक माजिद निवासी मोहल्ला पांवधोई से पांच युवकों ने घेराबंदी कर मारपीट कर दी। वह जैसे तैसे भाग निकलने में कामयाब रहा लेकिन उसका स्कूटर छीन लिया। इधर, यह जानकारी मिलने पर ज्वालापुर पुलिस के होश उड़ गए। आनन फानन में ज्वालापुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही हमलावर फरार हो गए लेकिन पुलिस ने लूटा गया स्कूटर बरामद कर लिया।
कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि युवक के पिता ताहिर की शिकायत पर पांच युवकों के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज, लूट समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके अलावा देर रात मोहल्ला पांवधोई में तोड़फोड़, मारपीट, पुलिस के कार्य में बाधा डालने के आरोप में पचास लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों को चिह्नित करने का प्रयास कर रही है। जल्द ही दोनों घटनाओं में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुलिस ने सिडकुल डकैती की घटना के तीन आरोपी और धरे
Next: अल्मोड़ा फायर स्टेशन के जवानों ने कसार देवी जंगल से आबादी की ओर बढ़ रही आग को समय रहते बुझाया

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

आयुष छात्र ने गंगा में कूदकर दे दी जान

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

छात्र की खुदकुशी पर आयुर्वेदिक कॉलेज में जड़े ताले

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

खानपुर ब्रह्मपुर में दिसंबर माह से नहीं बंटा राशन

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 फरवरी
  • महिला ने मकान मालिक पर लगाया छेड़छाड़ व धमकी देने का आरोप
  • ठेकेदार का जेब से गिरा फोन, अज्ञात ने सात लाख निकाले
  • आयुष छात्र ने गंगा में कूदकर दे दी जान
  • सरकारी कार्यालय अन्यत्र शिफ्ट, व्यापार सिमटा
  • बिगड़ती कानून व्यवस्था पर राज्य आंदोलनकारियों ने जताया रोष

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.