Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • भाभी उठाने वाली थी देवर के अवैध संबंधों से पर्दा, युवक ने कर दिया मर्डर; हुआ गिरफ्तार
  • हरिद्वार

भाभी उठाने वाली थी देवर के अवैध संबंधों से पर्दा, युवक ने कर दिया मर्डर; हुआ गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/10/2023
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  उत्तराखंड के इस शहर में एक बहुत ही ज्यादा हैरान करने वाला मामला सामने आया है। प्रेमिका के साथ अवैध संबंधों के चलते महिला को खौफनाक मौत की सजा दी गई। छानबीन में जब एक के बाद एक हत्या की गुत्थी सुलझी तो पुलिस भी हैरान रह गई। भाभी का मर्डर करने के आरोप में हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। यह पूरा मामला हरिद्वार जिले का है। हरिद्वार में  ममता सैनी हत्याकांड का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया। पुलिस का दावा है कि एक महिला से अवैध संबंध में बाधा बनने पर आरोपी देवर ने गला घोटकर भाभी की हत्या की थी। पुलिस का ध्यान भटकाने के लिए आरोपी ने लूट के मकसद से हत्या होने की भूमिका बनाई थी। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने पुलिस टीम की पीठ थपथपाई है। रविवार को मायापुर चौकी कैंपस में पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि बीस अक्तूबर को शिवनगर रानीगली में महिला ममता सैनी पत्नी महेश सैनी की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। घर का सामान भी बिखरा हुआ था। मृतका के पुत्र अभय सैनी ने इस संबंध में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। प्रारंभिक जांच में हत्याकांड में किसी परिचित के होने के अंदेशा था, लिहाजा उसी बिंदू पर पुलिस ने जांच शुरू की थी।  एसएसपी ने बताया कि मृतका के अविवाहित देवर पेशे से इलेक्ट्रीशियन रामकरण की भूमिका संदिग्ध सामने आने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह टूट गया। पूछताछ में गुनाह कबूलते हुए उसने जानकारी दी कि उसके एक महिला से अवैध संबंध चले आते हैं। इस संबंध में जानकारी होने पर भाभी ममता सैनी आए दिन उससे विवाद करती थी। लिहाजा उसने भाभी से छुटकारा पाने की ठान ली थी। घटना के दिन भी उसका रुपये के लेनदेन को लेकर भाभी से विवाद हुआ, जिसके बाद उसने चुन्नी से गला दबाकर भाभी की हत्या कर दी थी। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद वह घर के बाहर कुंडा लगाकर फरार हो गया था। एसएसपी ने बताया कि आरोपी का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया है। इस दौरान एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, सीओ सिटी जूही मनराल, कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला मौजूद रहे।

चंद घंटों में खुलासे से एसएसपी गदगद
48 घंटों में हत्याकांड का खुलासा होने पर एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने पुलिस टीम का नकद इनाम की घोषणा की है। पुलिस टीम में कोतवाल भावना कैंथोला, सीआईयू प्रभारी ऐश्वर्य पाल, एसएसआई सतेंद्र सिंह, एसआई आनंद मेहरा, एसआई शैलेंद्र ममगई, एसआई यशवीर सिंह, एसआई रणजीत सिंह तोमर, हेड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह, जसविंदर, मनविंदर, राहुल धानिक, एएसआई सुंदर सिंह, हेड कांस्टेबल मनोज, त्रिभुवन, उमेश शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राजनयिक सुरक्षित नहीं, हमारे मामलों में लगातार दखल; एस जयशंकर ने खोली कनाडा की पोल
Next: राम-लक्ष्मण ने की सीता की खोज, जटायु का हुआ उद्धार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.