Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • ढाढेकी के युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
  • हरिद्वार

ढाढेकी के युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

RNS INDIA NEWS 03/02/2021
rns featured image new

रुडकी। किसी काम से नगर में आए ढाढेकी के युवक को चार-पांच युवकों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीट डाला। यही नहीं, उन्होंने युवक पर चाकू से वार भी किए, जिससे युवक को कई जख्म हुए हैं। चेतक पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पहले ही आरोपी भाग निकले। पुलिस ने घायल युवक को मेडिकल के लिए भेजा है। ढाढेकी गांव का एक युवक बुधवार को किसी काम से लक्सर कस्बे में आया था। कस्बे में फ्लाईओवर के दक्षिणी किनारे पर चार-पांच युवक पहले से घात लगाकर खड़े थे। उन्होंने युवक को घेर लिया और उसे दौड़ा, दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। युवक ने उनसे छुटकर भागने की कोशिश की तो उनमें से एक युवक ने चाकू निकालकर उसे मार दिए। चाकू लगने से युवक लहुलुहान हो गया। इसी दौरान किसी ने चेतक पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पुलिसकर्मी जितेंद्र मलिक व उत्तम सिंह मौके पर पहुंचे, लेकिन इससे पहले ही हमला करने वाले युवक मौके से फरार हो चुके थे। पुलिस ने पूरी घटना की जानकारी लेने के बाद घायल युवक को मेडिकल कराने के लिए भेज दिया है। लक्सर कस्बा चौकी प्रभारी अशोक कश्यप का कहना है कि वे सरकारी काम से बाहर हैं, लिहाजा उन्हें घटना के बारे में जानकारी नहीं है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लूटने के आरोप में तीन बदमाश गिरफ्तार
Next: गरीब विधवा की दिव्यांग बेटी का नहीं बना दिव्यांग प्रमाण पत्र

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की बच्ची चोरी

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

विकास कार्यों में घोटाले पर प्रधान को पद से हटाने के आदेश

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मदरसों में छात्र संख्या में भारी गिरावट, जांच के लिए समिति गठित

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महरौली के पास खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत
  • राशिफल 30 मई
  • मेरगांव में 31 मई को लगेगा वृहद बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर
  • हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की बच्ची चोरी
  • केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र
  • खुमाड़ में 30 मई को लगेगा बहुउद्देशीय शिविर, विभिन्न विभाग देंगे सेवाएं

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.