Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • मशहूर यू ट्यूबर सौरभ जोशी से रंगदारी मांगने वाला धरा
  • नैनीताल

मशहूर यू ट्यूबर सौरभ जोशी से रंगदारी मांगने वाला धरा

RNS INDIA NEWS 18/11/2024
default featured image

हल्द्वानी। पुलिस के मुताबिक, रविवार को यू-ट्यूबर सौरभ ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्हें दो करोड़ की रंगदारी देने के लिए एक पत्र मिला है। इसमें रकम न देने पर उन्हें और परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी गई है। तहरीर में बताया कि इस पत्र में करन बिश्नोई नाम के शख्स ने खुद को कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आदमी बताकर दो करोड़ रुपये की नकद रंगदारी मांगी है। पत्र में लिखा है कि पांच दिन के भीतर रकम ने देने पर सौरभ और उनके परिवार को जान-माल का नुकसान उठाना पड़ सकता है। साथ ही गैंग से बात करने के लिए धमकी भरे पत्र में इंस्टाग्राम आईडी karanbishnoi5672 भी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर 12 घंटे के भीतर धमकी देने के आरोपी 19 वर्षीय अरुण कुमार पुत्र पूरन सिंह, निवासी ग्राम थानपुर, थाना फैजगंज जिला बदायूं (यूपी) को सौरभ के रामपुर रोड स्थित ओलिविया कॉलोनी स्थित आवास के पास से गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी पीएन मीणा ने सोमवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी अरुण पंजाब में एक होटल में वेटर था। लेकिन वहां उसकी नौकरी छूट जाने से वह आर्थिक तंगी में आ गया था। उसने शॉर्ट कट से पैसा कमाने के लिए यह कदम उठाया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी अरुण ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई का नाम इन दिनों बेहद चर्चा में है। उसने सोशल मीडिया और समाचार पत्रों में यह देखा था। इसलिए उसने लॉरेंस बिश्नोई के नाम का सहारा लेकर रंगदारी मांगने की योजना बनाई थी। आरोपी ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले हल्द्वानी आकर उसने पहले सौरभ जोशी की रेकी की और फिर उसे धमकी भरा पत्र भेजा। एसएसपी मीणा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 18 नवंबर
Next: विदेश भेजने के नाम पर 15.75 लाख रुपये ठगे

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

पत्नी की हत्या में जेल में बंद अधिवक्ता का मामला दूसरी पीठ सुनेगी

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जून
  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.