Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • यूथ कांग्रेस चलाएगा 15 अगस्त से ‘शक्ति सुपर सी कैंपेन’
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

यूथ कांग्रेस चलाएगा 15 अगस्त से ‘शक्ति सुपर सी कैंपेन’

RNS INDIA NEWS 13/08/2023
rns featured image new

देहरादून। यूथ कांग्रेस प्रदेश भर में 15 अगस्त से शक्ति सुपर सी कैंपेन चलाएगा। यह अभियान महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने और उनके हक की लड़ाई लड़ने के लिए चलाया जाएगा। रविवार को कांग्रेस मुख्यालय में यूथ कांग्रेस के नेताओं ने इस अभियान का पोस्टर जारी किया। कांग्रेस नेत्री अनुकृति गुसाईं ने बताया कि ‘शक्ति सुपर सी कैंपन के तहत 15 अगस्त को हर जिले और विधानसभा में यूथ कांग्रेस की ओर से झंडारोहण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रम में समाज के लिए प्रेरणा बनी महिलाओं को आमंत्रित किया जाएगा, जो झंडारोहण करेंगी। इसके साथ ही शक्ति क्लब और इंदिरा फैलोशिप प्रोग्राम भी शुरू किया जाएगा। इसमें हर जिले और विधानसभा क्षेत्र में शक्ति क्लब गठित कर महिलाओं के हक की आवाज उठाने का काम किया जाएगा। साथ ही राजनीति में भागेदारी की इच्छुक महिलाओं को इंदिरा फैलोशिप प्रोग्राम से जोड़ा जाएगा। उन्होंने अंकित भंडारी हत्याकांड और मणिपुर हिंसा का जिक्र करते हुए कहा कि महिलाओं के प्रति हिंसा के इस दौर में यूथ कांग्रेस महिलाओं को मजबूत करने का काम करेगी। यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शिवी चौहान ने हम शक्ति क्लबों के माध्यम से महिलाओं की आवाज बनकर काम करेंगे और उनके हक और न्याय की लड़ाई लड़ी हर स्तर पर लड़ी जाएगी। प्रेस वार्ता में आरुषी सुंदरियाल, वृतिका, अमदीप बत्रा, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ वर्मा, वसीम अहमद समेत अन्य मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा
Next: राशिफल 14 अगस्त

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.