Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत बजट का समुचित उपयोग सुनिश्चित किया जाए: डॉ० पांडेय
  • अल्मोड़ा

योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत बजट का समुचित उपयोग सुनिश्चित किया जाए: डॉ० पांडेय

RNS INDIA NEWS 27/10/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा(आरएनएस)। लोक निर्माण विभाग के सचिव एवं जनपद अल्मोड़ा के प्रभारी सचिव डॉ० पंकज कुमार पांडेय ने सोमवार को अल्मोड़ा में विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में जिले में संचालित राज्य सेक्टर, केंद्र सेक्टर एवं जिला योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यक्रमों  तथा भारत सरकार के प्रमुख ध्वजवाहक कार्यक्रमों तथा विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में प्रभारी सचिव संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं के अंतर्गत आवंटित व्यय की गति तेज़ की जाए और स्वीकृत बजट का समुचित उपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि विकास कार्यों के परिणाम धरातल पर स्पष्ट दिखाई दें। डॉ० पांडेय ने लोक निर्माण विभाग के अधीन निर्माणाधीन कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए तथा कार्य में अनावश्यक देरी पर नाराज़गी जताई। उन्होंने कहा कि राज्य को आगे ले जाने के लिए हर अधिकारी -कर्मचारी की सक्रिय भागीदारी अनिवार्य है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आपके निर्णय इस प्रदेश का भविष्य तय करेंगे। इसलिए यह सुनिश्चित करें कि आपके कार्य परिणाम आधारित हों और राज्य की प्रगति में आपका योगदान स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो। प्रभारी सचिव ने शिक्षा, पेयजल, समाज कल्याण और निर्माण विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभागों को तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाएँ बनाते समय धरातलीय परिस्थितियों का गंभीर अध्ययन किया जाए, ताकि योजनाएँ व्यवहारिक हों और आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ आय का साधन भी बनें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नवाचार को प्रोत्साहन दें और भविष्योन्मुखी योजनाओं पर विचार करें। डॉ० पांडेय ने यह भी आश्वस्त किया कि विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं होगी, बशर्ते योजनाएँ परिणामदायी और जनहित में हों। बैठक के दौरान जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभारी सचिव द्वारा दिए गए सभी निर्देशों के अनुसार तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि वह स्वयं इन कार्यों की समयबद्ध समीक्षा करेंगे, और किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी  युक्ता मिश्र, जिला विकास अधिकारी  एस.के. पंत सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खतरनाक होता जा रहा चक्रवात मोंथा, 9 राज्यों में दिखेगा असर
Next: ‘प्लास्टिक इंजीनियरिंग पर अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना’ पर कार्यशाला का आयोजन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
IMG-20260623-WA0007~2_11zon
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.