Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यूपी सीएम और उत्तराखंड सीएम पहुंचे केदारनाथ
  • देहरादून
  • रुद्रप्रयाग

यूपी सीएम और उत्तराखंड सीएम पहुंचे केदारनाथ

RNS INDIA NEWS 15/11/2020
03 (26)

सीएम योगी उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर हैं

देहरादून। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर हैं। वे बाबा केदार और बदरी विशाल के दर्शन करेंगे। इसके लिए वे केदारनाथ धाम पहुंच गए हैं। उनके साथ राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद हैं। उन्होंने धाम केदारनाथ धाम के सौंदर्य को निहारने के साथ ही यहां चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। यूपी सीएम आदित्यनाथ के जौलीग्रांट पहुंचने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और वहां मौजूद अधिकारियों ने उनकी अगवानी की। इसके बाद वे बाबा केदार के दर्शन के लिए हेलीकॉप्टर से धाम के लिए रवाना हुए। धाम पहुंचने पर उन्होंने वहां की सुंदरता को निहारा। सीएम आदित्यनाथ और त्रिवेंद्र सिंह रावत यहीं रात्रि विश्राम करेंगे। 16 नवंबर को वे सुबह सात बजे बदरीनाथ धाम पहुंचेंगे। योगी आदित्यनाथ वहां उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से बनाए जा रहे विश्राम गृह के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोनों मुख्यमंत्री जौलीग्रांट एयरपोर्ट आएंगे। वहां से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के केदारनाथ धाम में पहुंचने को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। उनके कार्यक्रम को लेकर जनपद के नवनियुक्त जिलाधिकारी मनुज गोयल और पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर केदारनाथ पहुंचे। जिलाधिकारी मनुज गोयल ने बताया कि केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुख्यमंत्रियों के कार्यक्रम को लेकर पुलिस-प्रशासन सहित अन्य व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर दी गई हैं। वहीं, पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा कि इस वीआइपी कार्यक्रम को लेकर पुलिस मुख्यालय कार्यालय से अतिरिक्त सुरक्षा बल भी मिला है। कहा कि श्री केदारनाथ धाम में सुरक्षा मानक के अनुसार पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था कर ली गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दीपावली के उल्लास में निर्देशों को भूले लोग
Next: पर्यटकों के लिए खुला राजाजी टाइगर रिजर्व

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
  • कसार देवी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित, 85 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जिलेभर में सघन जांच अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.