Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दीपावली के उल्लास में निर्देशों को भूले लोग
  • देहरादून

दीपावली के उल्लास में निर्देशों को भूले लोग

RNS INDIA NEWS 15/11/2020
rns featured image new

देहरादून। दीपावली पर उत्तराखंड में प्रशासन के दिशा-निर्देश हवा-हवाई साबित हुए। देर रात तक राजधानी देहरादून, हरिद्वार समेत कई शहरों में पटाखे फोड़े गए। लोगों ने जमकर आतिशबाजी की, जिससे वायु प्रदूषण में भी इजाफा हुआ है। हरिद्वार जिले में वायु प्रदूषण गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। यहां रविवार सुबह एयर क्वालिटी इंडेक्स 301 रहा, जो उत्तराखंड में किसी भी जिले में सबसे ज्यादा है। वहीं, देहरादून में एयर क्वालिटी इंडेक्स 185 दर्ज किया गया। आपको बता दें कि कई जिलों में पटाखे जलाने का समय रात तक बजे तक ही था, लेकिन देर रात तक पटाखों का शोर सुनाई देता रहा। उत्तराखंड में दीपावली के साथ ही गुरु पर्व और छठ के मौके पर पटाखों का कम इस्तेमाल करने को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने निर्देश जारी किए थे। इसी क्रम में चार जिलों के छह शहरों देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, हल्द्वानी, रुद्रपुर और काशीपुर में सिर्फ ग्रीन क्रेकर्स की बिक्री होनी थी और पटाखे केवल रात को दो घंटे ही जलाए जाने थे। वहीं, दून में तो आतिशबाजी को लेकर डीआइजी अरुण मोहन जोशी ने पुलिस अधिकारियों के साथ गोष्ठी कर आदेशों का पालन सख्ती करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दिन सभी थानाध्यक्ष रात दस बजे के बाद अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण करेंगे। लाउडस्पीकर के माध्यम से जनता से आतिशबाजी रोकने की अपील भी की जाएगी, लेकिन ऐसा नजर नहीं आई। रात दस बजे के बाद भी पटाखों का शोर गूंजता रहा और ये निर्देश सिर्फ बातों में रह गए। राजधानी दून में तो शाम साढ़े पांच बजे के आसपास से ही पटाखों का शोर गूंजने लगा। दीपावली के उल्लास में लोग सभी निर्देशों को भूल गए। ऐसे में वायु प्रदूषण के स्तर में भी इजाफा हुआ।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: काम की तलाश में आई महिला से दुष्कर्म
Next: यूपी सीएम और उत्तराखंड सीएम पहुंचे केदारनाथ

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.