Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • योग विज्ञान विभाग, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में बनेगा भारत का प्रथम सामुदायिक योग एवं वैकल्पिक चिकित्सा केंद्र
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

योग विज्ञान विभाग, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में बनेगा भारत का प्रथम सामुदायिक योग एवं वैकल्पिक चिकित्सा केंद्र

RNS INDIA NEWS 25/09/2021
IMG_20210925_163030_compress0


योग के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी
सबसे कम शुल्क में सर्वाधिक पाठ्यक्रम संचालित करने वाला देश का प्रथम विश्वविद्यालय होगा

अल्मोड़ा। योग विज्ञान विभाग, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों का केंद्र बनेगा। योग विज्ञान विभाग शीघ्र ही समाज हेतु विभिन्न वैदिक चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से भारत का पहला उपचारात्मक केंद्र प्रारंभ कर रहा है। जिसमें प्राकृतिक चिकित्सा, मर्म चिकित्सा, प्राण चिकित्सा, चुंबक चिकित्सा, एक्यूप्रेशर, पंचकर्म, आयुर्वेद आदि विभिन्न वैदिक एवं पुरातन चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से निःशुल्क चिकित्सा की जा सकेगी। जिसका लाभ समाज तक पहुंचेगा। योग विज्ञान विभाग में विभागाध्यक्ष डॉ नवीन भट्ट की अध्यक्षता में उक्त चिकित्सा केंद्र के संचालन हेतु आवश्यक बैठक आहूत की गयी। डॉ भट्ट ने अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में कहा कि सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 एन0 एस0 भण्डारी के प्रयासों से एस0एस0जे0 परिसर में समाज हेतु निःशुल्क सामुदायिक योग एवं वैकल्पिक चिकित्सा केंद्र की स्थापना की जा रही है, जिसमें छात्रों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं आम जनमानस हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण एवं चिकित्सा प्रदान की जा सकेगी। विभागाध्यक्ष डॉ नवीन भट्ट ने बताया कि इस प्रकार का अभिनव प्रयोग करने वाला सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का योग विज्ञान विभाग भारत का प्रथम विश्वविद्यालय है। साथ ही उन्होंने कुलपति के अथक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि योग विज्ञान विभाग, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय देश भर में सबसे कम शुल्क पर सर्वाधिक पाठ्यक्रम संचालित करने वाला पहला विश्वविद्यालय है। योग विज्ञान विभाग के अंतर्गत योग में प्रमाण पत्र, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा में प्रमाण पत्र, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा में डिप्लोमा, पंचकर्म एवं आयुर्वेद चिकित्सा में प्रमाण पत्र, मर्म चिकित्सा में प्रमाण पत्र, बी ए योग, पी0जी0डिप्लोमा योग, एम0ए0 योग एवं योग में पीएचडी संचालित की जा रही है, जिसमें प्रवेश प्रक्रिया जारी है विभागाध्यक्ष डॉ नवीन भट्ट ने बताया कि कुलपति के प्रयासों से विशाल महकक्ष को हाईटेक सभी सुविधाओं से युक्त सामूहिक योग एवं वैकल्पिक चिकित्सा केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। बैठक का संचालन रजनीश जोशी ने किया। योग विज्ञान विभाग की इस महत्वपूर्ण बैठक में कुलपति हेतु धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में विश्ववजीत वर्मा, गिरीश अधिकारी, लल्लन कुमार, चन्दन लटवाल, मोनिका बंसल, विद्या नेगी, हेमलता पन्त आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पंडित दीनदयाल उपाध्याय को जयंती पर भाजपा अल्मोड़ा ग्रामीण मंडल ने किया नमन
Next: विदेश से गिफ्ट भेजने के नाम पर युवक से 19 लाख की ठगी

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

मुख्य शिक्षा अधिकारी हरक राम कोहली ने कार्यभार किया ग्रहण

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

तीन दिवसीय क्षमता अभिवृद्धि प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.