Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यात्राकाल में होगी 20 लाख गैस सिलेंडर की जरूरत
  • देहरादून

यात्राकाल में होगी 20 लाख गैस सिलेंडर की जरूरत

RNS INDIA NEWS 25/03/2026
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)। चारधाम यात्राकाल में होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा आदि में गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए शासन स्तर पर कसरत शुरू हो गई है। पर्यटन सचिव के निर्देश पर चारधाम यात्रा प्रशासन संगठन ने गढ़वाल के सात जिलों के पूर्ति अधिकारियों से पिछले साल यात्राकाल के दो माह में गैस की खपत का आंकड़ा जुटाया है। इसी को आधार बनाते हुए कम से कम 20 लाख कॉर्मिशयल और घरेलू गैस सिलेंडर की जरूरत पर जोर दिया गया है। अप्रैल से चारधाम यात्रा का आगाज हो रहा है। तीन दिन पहले ही देहरादून में पर्यटन सचिव डीएस गर्ब्याल ने चारधाम होटल एसोसिएशन के साथ महत्वपूर्ण बैठक की थी, जिसमें गैस की आपूर्ति का मुद्दा सदस्यों ने सचिव के समक्ष रखा। बैठक के दौरान सचिव ने यात्रा प्रशासन संगठन को यात्रा रूट के जिलों, हरिद्वार, देहरादून, पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग में बीते साल की यात्राकाल में मई और जून में गैस की खपत का आंकड़ा जुटाने के निर्देश दिए। सभी जिलों के पूर्ति अधिकारियों से खपत की डाटा मिलने पर पता चला कि दो महीनों में 16,41,149 कॉर्मिशयल और घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति हुई। यात्रा प्रशासन संगठन के ओएसडी डॉ. प्रजापति नौटियाल ने बताया कि इससे पर्यटन सचिव को पत्र के माध्यम से अवगत कराया जा रहा है। बताया कि पत्र में इस वर्ष यात्रा काल के लिए 20 लाख गैस सिलेंडर की आपूर्ति का सुझाव भी दिया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सरकारी अस्पताल में तैनात महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ पर मुकदमा
Next: उमेश डोभाल स्मृति समारोह में विभिन्न क्षेत्रों के धुरंधर सम्मानित

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.