Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • यात्रा तैयारी ठीक से करें ताकि न हो कोई मिस कोऑर्डिनेशन: युगल किशोर पंत
  • रुद्रप्रयाग

यात्रा तैयारी ठीक से करें ताकि न हो कोई मिस कोऑर्डिनेशन: युगल किशोर पंत

RNS INDIA NEWS 05/04/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  आगामी केदारनाथ यात्रा को देखते हुए जनपद के दो दिवसीय दौरे पर आए सचिव युगल किशोर ने शनिवार को आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि सभी तैयारी समय से पूरी कर लें ताकि यात्रा शुरू होते हुए किसी तरह का कोई मिस कोऑर्डिनेशन न हो। कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में संस्कृति एवं भाषा विभाग के सचिव व केदारनाथ यात्रा के प्रभारी सचिव युगल किशोर पंत ने कहा कि उत्तराखंड की चारधाम यात्रा में विशेष महत्व रखने वाली केदारनाथ धाम की यात्रा इस वर्ष 2 मई से शुरू हो रही है। विश्व प्रसिद्ध इस यात्रा में आस्था और श्रद्धा के साथ लाखों तीर्थयात्री आते हैं ऐसे में उन्हें पर्याप्त सुविधाएं मिले इसका विशेष ध्यान रखें। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिए कि यात्रा से पूर्व सभी काम पूरे करें लें। बिजली, पानी, शौचालय, पार्किंग, कूड़ा निस्तारण, सड़क मरम्मत, चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा एवं स्वच्छता से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समय पर व्यवस्थित करें। उन्होंने विशेष रूप से घोड़ा-खच्चरों के स्वास्थ्य, भोजन एवं विश्राम के लिए भी नियमित निरीक्षण एवं व्यवस्था करने पर जोर दिया। यात्री सकारात्मक यादें लेकर यात्रा से लौटे इसका विशेष ध्यान दें। इस दौरान उन्होंने आपदा कंट्रोल रूम और यात्रा कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। यहां जुटाई गई सुविधाओं की जानकारी ली। जबकि बीते दिन उन्होंने केदारनाथ धाम पहुंचकर यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान सीडीओ डॉ जीएस खाती ने बताया कि यात्रा के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं। ये यात्रा मार्ग की निगरानी, सफाई, शौचालयों की व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, आपदा प्रबंधन, यातायात संचालन और यात्री सुरक्षा की व्यवस्था देखेंगे। बताया कि यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों के ठहरने के लिए गढ़वाल मंडल विकास निगम के टेंट, होटलों एवं प्री-फेब्रिकेटेड संरचनाओं में आवास की व्यवस्था की गई है। जबकि खाद्यान आपूर्ति के लिए विभिन्न पड़ावों पर गोदाम स्थापित किए गए हैं। यात्रा मार्ग पर कार्यरत घोड़ा-खच्चरों के लिए पेयजल, विश्राम, भोजन एवं रात्रि विश्राम की समुचित व्यवस्था कर ली गई है। पशुओं की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई है। सीएमओ डॉ. राम प्रकाश ने बताया कि यात्रा मार्ग पर कुल 19 चिकित्सा इकाइयां स्थापित की गई हैं। जहां चिकित्सकों की तैनाती की गई है। यह 24 घंटे तीर्थयात्रियों को सुविधाएं देंगे। यात्रा मार्गों पर एम्बुलेंसों की तैनाती की गई है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीमों को जरूरी चिकित्सा उपकरणों के साथ विभिन्न स्थानों पर तैनात किया जा रहा है। बैठक में एडीएम श्याम सिंह राणा, डीडीओ अनीता पंवार, सीओ विकास पुंडीर, एसडीएम रुद्रप्रयाग आशीष घिल्डियाल, भगत सिंह फोनिया, लोनिवि के ईई विनय झिंक्वाण, लोनिवि के ईई इंद्रजीत बोस, पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे सहित सभी अधिकारी मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एलयूसीसी पीड़ित महिलाएं आठ को करेंगी सीएम आवास कूच
Next: सिंचाई विभाग ने माईनर पर बनी अवैध पुलिया को ध्वस्त किया

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ पैदल मार्ग पर मारपीट करने वाले पांच लोगों का चालान

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.