Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • विकास कार्यों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : डा.धन सिंह
  • पौड़ी

विकास कार्यों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : डा.धन सिंह

RNS INDIA NEWS 09/05/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)। स्वास्थ्य मंत्री डा.धन सिंह रावत ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार में स्वास्थ्य, शिक्षा, सहकारिता के साथ अन्य विभागों के विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों में लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। बैठक से पूर्व उन्होंने पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पौड़ी में वार्षिकोत्सव में हिस्सा लेते हुए साइंस लैब का शिलान्यास भी किया। शुक्रवार को आयोजित बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डा.धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी चिकित्सकों को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। इसी महीने के अंत तक 280 और चिकित्सकों की नियुक्ति कर दी जाएगी। 108 एंबुलेंस सेवा की जानकारी लेते हुए कहा कि पुराने वाहनों को जल्द बदला जाएगा और नई एंबुलेंस भेजी जाएंगी। साथ ही अब सभी 108 एंबुलेंस में जीपीएस सिस्टम अनिवार्य रूप से लगाया जाएगा। हर जिले में पांच अतिरिक्त एंबुलेंस भी रखी जाएंगी। शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में छात्र संख्या के अनुसार शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। 1 से 9 बच्चों पर एक शिक्षक, 9 से 30 पर दो, 30 से 60 पर तीन, 60 से 100 पर चार और 100 से अधिक छात्रों पर पांच शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। क्लस्टर स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को स्कूल आने-जाने के लिए किराया भी प्रदान किया जाएगा। साथ ही प्रदेश में 1500 एलटी शिक्षकों की जल्द तैनाती भी की जाएगी। हर ब्लाक में एक आदर्श विद्यालय स्थापित किया जाएगा जिसमें सभी सुविधाएं मौजूद होंगी। सहकारिता विभाग को अधिक से अधिक लोगों को ऋण वितरण करने, लोनिवि और पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को लंबित मोटर मार्गों के कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने और सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, अपर निदेशक गढ़वाल मंडल कंचन देवराड़ी आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जम्मू एयरफोर्स बेस पर विस्फोट की खबर निकली झूठी, पाकिस्तान के फेक दावों की खुली पोल
Next: यात्रा डायवर्ट करने पर सेमी-भैंसारी के लोगों ने किया विरोध

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

संबद्ध कॉलेजों के मुख्य द्वार पर लगाना होगा संबद्धता का साइन बोर्ड

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राजस्थान का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • अल्मोड़ा में सघन चेकिंग अभियान, 147 वाहन चालकों के चालान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.