Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • नौ साल की सरकार का हिसाब दें पीएम मोदी : यशपाल आर्य
  • नैनीताल

नौ साल की सरकार का हिसाब दें पीएम मोदी : यशपाल आर्य

RNS INDIA NEWS 28/05/2023
yashpal-aarya-1

हल्द्वानी। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने मोदी सरकार के नौ वर्ष के कार्यकाल को देश की जनता को निराश करने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि पीएम को अब विपक्ष से सवाल पूछने के बजाय जनता के सवालों का जवाब देते हुए नौ साल का हिसाब देना चाहिए। मीडिया को जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष आर्य ने कहा कि नौ साल पहले भाजपा जनता से जो बड़े-बड़े वादे करके सत्ता में आई थी, उन वादों पर अब कोई बात नहीं होती है। पीएम केवल प्रचार मंत्री और भाजपा नेताओं के चुनाव प्रचारक की भूमिका में नजर आते हैं। वे भूल गए हैं कि उनका पहला दायित्व देश के 135 करोड़ लोगों के प्रति है। आर्य ने कहा कि तीन काले कृषि कानूनों को रद करते समय किसानों से किए गए समझौतों को लागू नहीं किया गया है। नौ साल में किसानों की आय दोगुनी होने की बजाय कम हो गई है। देश में महंगाई और बेरोजगारी आसमान छू रही है। अमीर और गरीब के बीच फासला बढ़ता जा रहा है। देश पर कर्ज लगातार बढ़ता जा रहा है। पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुत कम हैं, लेकिन जनता को इसका लाभ नहीं दिया जा रहा है। सरकार ने अर्थव्यवस्था को पूरी तरह तबाह कर दिया है। सरकार ने 2016 में नोटबंदी के समय कहा था कि देश से काला धन खत्म होगा। मगर, काला धन खत्म होने के बजाय हर जिले में भाजपा के आलीशान कार्यालय जरूर बन गए हैं। युवाओं को हर साल दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया था पर करोड़ों लोगों का रोजगार ही चला गया। भाजपा शासित प्रदेशों में भ्रष्टाचार चरम पर है। चीन को लाल आंख दिखाने की बात करने वाले पीएम ने उसे 2020 में क्लीन चिट दे दी। आर्य ने आरोप लगाया कि सरकार का ध्यान धनबल के जरिए चुनी हुई सरकारों को गिराने पर है। अग्निवीर योजना लाकर मोदी सरकार ने देश की सुरक्षा और युवाओं के साथ खिलवाड़ किया है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाले पीएम मोदी महिला पहलवानों के मामले में चुप्पी साधे हुए बैठे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रोफेसर की आत्महत्या की हो निष्पक्ष जांच
Next: 2.44 ग्राम स्मैक के साथ एक नाबालिग गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.