Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर: यशपाल आर्य
  • देहरादून

निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर: यशपाल आर्य

RNS INDIA NEWS 02/10/2024
yashpal-aarya-1

देहरादून(आरएनएस)। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि सरकार की ओर से उपभोक्ताओं के घरों बिजली के स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने से पहले सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर पहले से लगे मीटर क्यों हटाए जा रहे हैं, उसमें क्या त्रुटि है और स्मार्ट मीटर में क्या खूबी है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के दबाव में निजी कंपनियों को लाभ पहुंचाने के लिए सरकार प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाना चाहती है। मीडिया को जारी बयान में आर्य ने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों से स्मार्ट मीटर के विरोध की खबरें आ रही हैं। जिन राज्यो में जहां स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं, वहां उपभोक्ताओं की शिकायत का अंबार है। स्मार्ट मीटर में खपत से ज्यादा बिजली बिल आ रहा है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार का दबाव है कि टोटेक्स योजना के तहत स्मार्ट मीटर लगाने ही होंगे, अन्यथा केंद्र सरकार राज्य को बिजली क्षेत्र में सुधार और विकास के लिए फंड नहीं देगी। उन्होंने आरोप लगाया कि निजी कंपनियों को लाभ पहुंचाने के लिए सरकार प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाना चाहती है। उन्होंने मांग की कि सरकार इस निर्णय को तुरंत वापस ले। कांग्रेस पार्टी हर स्तर पर इसका पुरजोर विरोध करेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कूड़ा घर शिफ्ट नहीं करने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी
Next: टीएचआर का मोबाइल ऐप से वितरण का विरोध

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.